मोटर क्लेम क्यों रिजेक्ट होता है? जानिए 8+ साल के बॉडीशॉप मैनेजर से क्लेम 'No Claim' होने के असली कारण और बचने के असरदार प्रैक्टिकल तरीके।
नमस्कार दोस्तों!
आज मैं आपको कुछ ऐसे कारण बताऊंगा जिससे आपका मोटर दावा या क्लेम बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट (Reject) या No Claim किया जा सकता है। एक्सीडेंट होने के बाद क्लेम इंटीमेट (Intimate) करने और गाड़ी को वर्कशॉप पर छोड़ देना ही काफी नहीं होता है, इसके बाद ही असली कहानी शुरू होती है जो मैं आपको अपने अनुभव से बताने वाला हूँ।
जब भी हमारी कार या बाइक का एक्सीडेंट होता है, तो बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता है कि क्या करना है और इसी वजह से लोग अक्सर कुछ बहुत बड़ी गलतियां कर देते हैं, जिससे सर्वेयर (Surveyor) आपके मोटर क्लेम को रिजेक्ट कर देता है।
एक बार क्लेम No Claim हो जाने पर दोबारा अप्रूव कराना बहुत मुश्किल होता है और यदि आपकी गलती इंश्योरेंस नियम के खिलाफ है, तो आपका क्लेम समझो डूब गया। इसीलिए यह पोस्ट आपको वह जानकारी देगी जो इंटरनेट पर कहीं नहीं मिलेगी।
मैं एक बॉडीशॉप मैनेजर हूँ और काफी गाड़ियां No Claim होते देख चुका हूँ, जिनमें कुछ कारण सभी के समान होते हैं। मैं आपको इस पोस्ट में सभी कारण विस्तार से बताऊंगा, जिन्हें यदि आप ध्यान से पढ़ते हैं, तो आपका क्लेम कभी रिजेक्ट नहीं होगा।
🛑 मोटर क्लेम रिजेक्ट / No Claim होने के सबसे बड़े कारण
मैं जो ये सभी कारण बताने वाला हूँ, जब आप पढ़ेंगे तो खुद समझ जाएंगे कि बिल्कुल हम सब एक्सीडेंट होने के बाद यही गलती कर देते हैं और हमारे क्लेम पर विपत्ति आ सकती है। जैसा कि मैंने बताया है कि 8 साल से ज्यादा के मेरे इस बॉडीशॉप करियर में मैंने काफी गाड़ियों को No Claim होते देखा है, तो आइए जानते हैं वे सब कारण:
📁 1. डॉक्यूमेंट संबंधी गलतियां (Documentation Errors)
Invalid या Expired DL लगाना
यदि एक्सीडेंट क्लेम लेना है, तो एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी चलाने वाले के पास एक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस (DL) होना बहुत जरूरी है। यदि आपका DL इनवैलिड या एक्सपायर है, तो आपको बीमा कंपनी द्वारा क्लेम कभी नहीं दिया जाएगा।
एक्सीडेंट के बाद DL बदल देना
जब एक्सीडेंट होता है, तो गाड़ी आपका ड्राइवर या कोई दोस्त/रिश्तेदार चला रहा होता है। लेकिन जब क्लेम करते हैं, तो वहां पर मालिक का या किसी और का ड्राइविंग लाइसेंस लगा दिया जाता है, जो इन्वेस्टिगेशन (Investigation) में पकड़ा जाता है और क्लेम को No Claim कर दिया जाता है।
RC और Policy में नाम अलग-अलग होना
यह भी बहुत बड़ी मिस्टेक कर देते हैं कि आपकी कार RC में नाम कुछ है और पॉलिसी में कुछ और नाम है। ऐसा अधिकतर पुरानी कार (Second-hand Car) खरीदने में होता है, क्योंकि आप केवल RC तो ट्रांसफर करा लेते हैं पर पॉलिसी ट्रांसफर नहीं कराते हैं, जिससे वह पुराने मालिक के नाम पर होती है। इसे 14 दिनों में ट्रांसफर करा लेना चाहिए; इस केस में भी आपका क्लेम सीधे No Claim कर दिया जाएगा।
प्राइवेट कार को टैक्सी / कमर्शियल में यूज करना
यदि आप अपनी पर्सनल कार को टैक्सी या भाड़े आदि पर चला रहे हैं और तभी कार का एक्सीडेंट हो जाता है, तो आपके क्लेम को लीगल नहीं माना जाएगा और क्लेम को रिजेक्ट या No Claim कर दिया जाएगा।
⏱️ 2. क्लेम करने में देरी और सर्वे संबंधी गलतियां
क्लेम इंटीमेशन में देरी (Delay Intimation)
इसका मतलब यह है कि आपका एक्सीडेंट 7 दिन पहले हो गया है, लेकिन अभी तक आपने बीमा कंपनी को एक्सीडेंट के बारे में सूचित नहीं किया है। इसे Delay Intimation कहते हैं। आमतौर पर 72 घंटे के अंदर आपको एक्सीडेंट की जानकारी बीमा कंपनी को देनी होती है; यदि ऐसा नहीं करते हैं तो भी क्लेम को No Claim किया जा सकता है।
नोट: अधिकतर मामलों में Delay Intimation में क्लेम अप्रूव कर दिया जाता है, बस आपको क्लेम में देरी होने का सही कारण और सबूत सर्वेयर या बीमा कंपनी को देना होता है।
बिना सर्वे हुए वाहन रिपेयर करा लेना
इंश्योरेंस के रूल के अनुसार जब आपकी कार का एक्सीडेंट होता है, तो वर्कशॉप या खुद के द्वारा क्लेम इंटीमेट कर बीमा को सूचित करना होता है, फिर बीमा कंपनी आपके वाहन का सर्वे कराती है।
अब यदि आप क्लेम इंटीमेट तो कर देते हैं और बिना सर्वे हुए अपने वाहन को रिपेयर करा लेते हैं—यह सोचकर कि मैंने तो क्लेम करा लिया है—तब भी आपके क्लेम को बीमा द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि सर्वेयर असेसमेंट (Assessment) जरूरी होता है। मैं ऐसा मन से नहीं कह रहा हूँ, मैंने अपने करियर में काफी गाड़ियों को ऐसे ही No Claim होते देखा है।
जानबूझकर नुकसान बढ़ाना
देखिए, मैं एक अनुभवी बॉडीशॉप मैनेजर हूँ। ये गलतियां बहुत सारे ग्राहक करते हैं कि मान लेते हैं आपकी गाड़ी आगे से टकराई और केवल बम्पर डैमेज है, पर आप कहते हैं कि मुझे आगे का सभी सामान क्लेम में दिलवा दीजिए (जैसे Headlamps, Grille, Bonnet aur Radiator Assy)। आप सोचते हैं कि क्लेम तो हो ही रहा है, सब कुछ मिल जाए।
ऐसे केस में आप आगे का सभी सामान डैमेज या तो करते हैं या करवा देते हैं, जो कि सरासर गलत है। अब जब सर्वे होगा और वह आपसे स्पॉट की फोटोज़ मांगेगा, तो उसमें आप पकड़े जा सकते हैं। यदि सर्वेयर को शक हुआ तो भी पकड़े जाएंगे, क्योंकि कोई भी एक्सीडेंटल डैमेज होता है तो अलग समझ में आता है और खुद किया हुआ डैमेज अलग ही दिख जाता है। ऐसा होने पर आपका क्लेम रिजेक्ट किया जा सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें।
सर्वेयर से जानकारी छुपाना या मांगे गए सबूत न देना
कार एक्सीडेंट होने के बाद सर्वे होता है और वह कार के नुकसान को देखते हुए आपसे कुछ सवाल करेगा—जैसे आप कहां से कहां जा रहे थे, गाड़ी में कितने लोग बैठे थे, गाड़ी आप टैक्सी पर्पस से तो नहीं चला रहे थे, ड्राइवर की गूगल टाइमलाइन (Google Timeline) आदि। अब यदि आप सर्वेयर से कॉर्पोरेट नहीं करते हैं, तो वह सीधे अपनी रिपोर्ट में यह दर्शा देगा कि आप झूठ बोल रहे हैं और आपके क्लेम को No Claim कर देगा।
⚠️ 3. गलत जानकारी और लापरवाही
क्लेम फॉर्म में गलत जानकारी देना
पूरे इंश्योरेंस क्लेम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है Claim Form, जिसमें एक्सीडेंट की सभी डिटेल भरी जाती हैं। जब आप इसमें गलत जानकारी—जैसे एक्सीडेंट डेट, टाइम, जगह और कैसे हुआ—सब गलत भर देते हैं, तो सर्वेयर के इन्वेस्टिगेशन में यह गलत जानकारी पकड़ी जाती है और क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है।
क्लेम फॉर्म में कुछ जरूरी जानकारी जैसे एक्सीडेंट कब हुआ, कैसे हुआ, कहां हुआ, कितने बजे हुआ और ड्राइवर कौन था, ये सभी जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए।
नशा करके गाड़ी चलाना
मेरे 8 साल के अनुभव के हिसाब से सबसे ज्यादा No Claim गाड़ियां तब होती हैं, जब नशा करके गाड़ी चलाते वक्त एक्सीडेंट हो जाए। ऐसी स्थिति में कोई भी गाड़ी को No Claim होने से नहीं रोक सकता और जेल अलग से जाना पड़ सकता है।
कंपनी के अलावा बाहर से मॉडिफिकेशन करा लेना
गाड़ी में एसेसरीज सभी लगवाते हैं, लेकिन कुछ भारी मॉडिफिकेशन होते हैं—जैसे CNG/LPG kit या गियर बॉक्स से छेड़छाड़ एवं एक्स्ट्रा वायरिंग, साउंड सिस्टम आदि। यदि आपने इन सभी एसेसरीज को अपनी पॉलिसी में ऐड या एंडोर्स (Endorse) नहीं कराया है, तो सर्वेयर आपके क्लेम को No Claim कर देता है।
📜 4. पॉलिसी संबंधी गलतियां
Wrong NCB (No Claim Bonus)
मैंने अपने इतने सालों में काफी ऐसे केस देखे हैं जिनमें Wrong NCB की वजह से क्लेम को रिजेक्ट होते या जितना आपने NCB लिया है उतना पैसा फाइनल बिल से कटते देखा है।
जब आप एक साल के पॉलिसी पीरियड में कोई क्लेम नहीं लेते हैं, तो अगली पॉलिसी रिन्यू कराने पर आपको 20% (एक साल में) नो क्लेम बोनस दिया जाता है, यह NCB कहलाता है। अब यदि आपने उसी पॉलिसी पीरियड में क्लेम लिया है और फिर भी आपने रिन्यूअल के वक्त No Claim Bonus ले लिया है, तो इसे Wrong NCB कहा जाएगा। एक्सीडेंट होने के बाद आपकी पॉलिसी में Wrong NCB पाया जाता है, तो भी आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।
बहुत से ग्राहकों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें 20% या ज्यादा डिस्काउंट दिया गया है, अक्सर एजेंट आपके प्रीमियम को कम करने के लिए ऐसा कर देते हैं। यदि आपने क्लेम लिया है, तो अगली पॉलिसी कराते वक्त NCB का ध्यान रखें।
पॉलिसी एक्सपायर हो जाना
मैंने बॉडीशॉप में काफी काम किया है और यह भी बहुत बड़ा कारण है क्लेम रिजेक्ट या No Claim होने का। आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और आपका बीमा एक्सपायर पाया जाता है, तो बिना देखे ही आपका क्लेम रद्द कर दिया जाएगा।
कार इंश्योरेंस आजकल 3 साल का देते हैं, जिसमें 1 साल फर्स्ट पार्टी (Own Damage) और 3 साल थर्ड पार्टी होता है। कई ग्राहक उसे 3 साल का फर्स्ट पार्टी बीमा समझ लेते हैं और रिन्यू ही नहीं कराते हैं।
पॉलिसी में थर्ड पार्टी / TP कवर न होना
IRDAI और सरकार के नियम के अनुसार किसी भी कार में थर्ड पार्टी कवर होना अनिवार्य (Compulsory) है। एक्सीडेंट के बाद यदि आपकी पॉलिसी में केवल Own Damage तो कवर है पर TP कवर नहीं है, तो आपको किसी भी हालत में क्लेम नहीं मिलेगा।
🔍 मोटर क्लेम रिजेक्ट होने के अन्य कारण
आपको मैंने जो ऊपर कारण बताए हैं, वे ऐसे कारण हैं जो गलती पाए जाने पर सीधे क्लेम को रद्द कर देते हैं। ये वही सब कारण हैं जो मैं लगभग हर 2 से 4 दिन में देखता हूँ।
अब मैं कुछ ऐसे कारण बताने वाला हूँ जो होते कम हैं, पर होते जरूर हैं:
यदि आपको इन्शुरन्स के बारे में जानना है तो लिंक पर क्लाइक करें - इन्शुरन्स क्लेम क्या है और यह कितने प्रकार का होता है? (A-to-Z गाइड)
Old Damages (पुराने नुकसान) होना
एक बॉडीशॉप मैनेजर के तौर पर मैंने इस मामले में भी काफी गाड़ियों को No Claim होते देखा है। आपका छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो जाने पर आप सोचते हैं कि बाद में क्लेम लेंगे और वे डैमेजेस पुराने हो जाते हैं। फिर जब महीनों या बहुत दिनों बाद आप क्लेम करते हैं, तो सर्वेयर समझ जाता है कि ये तो पुराने डैमेजेस हैं और आपका क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है।
एक वजह और होती है: आपने एक क्लेम ले लिया और आपकी गाड़ी आगे, पीछे या बगल से भी डैमेज है, लेकिन क्लेम केवल आगे का ही अप्रूव हुआ है। जब गाड़ी कंप्लीट होगी तो आगे से ही सही होगी। जब आप दोबारा क्लेम लेते हैं, तो सर्वेयर पुराने क्लेम के डैमेजेस चेक करता है और वही डैमेज दोबारा होने पर क्लेम खारिज कर दिया जाता है।
Break-in / PI रिपोर्ट में Old Damage निकलना
Break-in यानी जब आपकी पॉलिसी एक्सपायर हो जाती है और फिर रिन्यू की जाती है, तो रिन्यू होने से पहले गाड़ी की चारों तरफ से फोटोज़ ली जाती हैं। अब जो भी पहले से डैमेजेस हैं, वे सभी फोटोज़ में आ जाते हैं। फिर जब आप क्लेम करते हैं, तो सर्वेयर ब्रेक-इन रिपोर्ट चेक करता है। यदि रिन्यू के समय वाले पुराने डैमेजेस निकलते हैं, तो यह क्लेम सीधे रिजेक्ट हो जाता है।
Multiple (एक से ज्यादा) डैमेजेस होना
ऐसे केस भी मैंने बहुत देखे हैं, जिसमें आपकी गाड़ी चारों तरफ से डैमेज होती है और ये डैमेजेस एक साथ एक्सीडेंट से मैच (Justify) नहीं होते हैं। यदि आप सभी डैमेजेस एक क्लेम में लेना चाहते हैं, तो सर्वेयर आपके क्लेम को No Claim कर सकता है।
इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में फ्रॉड पकड़ा जाना
इन्वेस्टिगेशन तब होती है जब आपकी गाड़ी बहुत ज्यादा डैमेज हो, पुलिस केस हो या एक्सीडेंट में कोई चोटिल हुआ हो। तब बीमा कंपनी इंवेस्टिगेटर अपॉइंट करती है। यदि आपके द्वारा दी गई डिटेल्स (Driver, Date, Time, Location) गलत पाई जाती हैं, तो वह अपनी रिपोर्ट में 'Claim Not Payable' लिख देता है और बीमा कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर देती है।
FIR में ड्राइवर कोई और होना एवं पुलिस फाइनल रिपोर्ट में कोई और होना
जब आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है और सामने वाला आपके ऊपर FIR कर देता है, जिसमें वह ड्राइवर का नाम भी लिखवा देता है। अब आप FIR में किसी और का लाइसेंस लगाते हैं और पुलिस की छानबीन में कोई और ड्राइवर निकलता है, तो इस केस में भी आपके क्लेम को बीमा कंपनी स्वीकार नहीं करेगी।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (SEO FAQs)
Q1. क्या एक्सीडेंट होने के कितने दिन बाद तक क्लेम इंटीमेट कर सकते हैं?
जवाब: सामान्यतः 24 से 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचित करना होता है। यदि देरी होती है, तो आपको देरी का सही और ठोस कारण कंपनी को देना होगा।
Q2. क्या बिना सर्वे के गाड़ी रिपेयर करवाने पर क्लेम मिलता है?
जवाब: बिल्कुल नहीं। बिना सर्वेयर के असेसमेंट और इंस्पेक्शन के गाड़ी रिपेयर कराने पर क्लेम सीधे रिजेक्ट कर दिया जाता है।
Q3. अगर एक्सीडेंट के वक्त ड्राइवर के पास लर्निंग लाइसेंस (LL) हो तो क्या क्लेम मिलेगा?
जवाब: लर्निंग लाइसेंस के साथ क्लेम तभी मान्य होता है जब गाड़ी की अगली सीट पर एक वैलिड परमानेंट DL होल्डर बैठा हो और गाड़ी पर 'L' बोर्ड लगा हो।
Q4. पुरानी कार खरीदने के बाद इंश्योरेंस ट्रांसफर न कराने पर क्या होगा?
जवाब: RC ट्रांसफर होने के 14 दिनों के भीतर पॉलिसी अपने नाम ट्रांसफर करानी अनिवार्य है, अन्यथा एक्सीडेंट होने पर क्लेम नहीं मिलेगा।
💬 निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, आपके मोटर क्लेम का रिजेक्ट या No Claim होने के ये सभी कारण मेरे 8+ साल के ग्राउंड अनुभव के हिसाब से लिखे गए हैं, न कि किसी किताबी भाषा से। ये सब क्लेम रिजेक्ट होने के वही कारण हैं जो मैं हर रोज अपनी बॉडीशॉप में देखता हूँ। आपकी गाड़ी का कभी एक्सीडेंट होता है, तो क्लेम करने से पहले ये बातें एक बार जरूर ध्यान में रखें ताकि आपका क्लेम जल्द से जल्द सेटल हो जाए।
आगे मैं इस ब्लॉग पर आपके लिए मोटर क्लेम से संबंधित बहुत सारी काम की पोस्ट लेकर आने वाला हूँ, इसलिए मेरे साथ जुड़ें और क्लेम से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट करके पूछें!