जब आपकी कार या बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है, तो आपके मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि "अब कार और बाइक दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस क्लेम कैसे करें?" तो आज मैं अपने अनुभव से आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताऊंगा कि मैं वर्कशॉप में कैसे शुरुआत करता हूँ और कैसे एक क्लेम को सही प्रोसेस के थ्रू पास कराता हूँ।
जब भी किसी कार या बाइक का एक्सीडेंट होता है, तो सभी चिंतित और घबरा जाते हैं। जब मैं बॉडीशॉप की 'A-B-C-D' तक नहीं जानता था, तब मेरी एक्टिवा स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ था। जब मैं भी सोच रहा था कि इसका क्लेम कैसे करूं और घबरा गया था क्योंकि मुझे कार और बाइक दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस क्लेम कैसे करें—पता ही नहीं था।
लेकिन आपको अब घबराना नहीं है! मैं आपको वर्कशॉप में गाड़ी लाने के बाद या स्पॉट पर क्या-क्या आपको करना चाहिए, सब बिल्कुल प्रैक्टिकल बताऊंगा जैसा कि मैंने ऊपर बताया है कि मैं क्या करता हूँ एक्सीडेंट होने के बाद।
आप यदि इसी सवाल को इंटरनेट पर खोजते हैं, तो बड़ी-बड़ी बीमा कंपनियां इतने कठिन और जटिल नियम बताती हैं कि एक इंसान का दिमाग ही काम नहीं करता कि अब क्या करूं। पर मैं आपको अपने खुद के अनुभव से सच्चाई बताऊंगा कि असलियत में होता क्या है।
🛠️ कार और बाइक का एक्सीडेंट होने के बाद क्लेम कैसे करते हैं (स्टेप-बाय-स्टेप)
अगर आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो कोई भी सर्वेयर या बीमा कंपनी आपके क्लेम को अप्रूव होने से नहीं रोक सकती:
Step 1: एक्सीडेंट के तुरंत बाद Spot Photos / Videos लें
जब आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है, तो आपको बिना डरे जहाँ एक्सीडेंट हुआ है, वहाँ गाड़ी की चारों तरफ से जितनी ज्यादा हो सकें Photos और एक 2 से 3 मिनट का Video बना लें।
आपको फोटो और वीडियो लेते वक्त यह ध्यान रखना है कि आपको सभी डैमेजेस को फोटो में कवर करना है ताकि अप्रूवल में देरी नहीं हो। इससे सर्वेयर को आसानी हो जाती है और अप्रूवल जल्दी मिल जाता है। एक बात और ध्यान रहे कि फोटो और वीडियो में आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर क्लियर दिखे।
मेरा अनुभव आपको बताऊं तो: किसी-किसी मेजर या छोटे केस में कोई डैमेज जस्टिफाई नहीं होता है यदि आपने स्पॉट के फोटो नहीं लिए हैं। ऐसे में वह डैमेज सर्वेयर काट देता है और यदि सर्वेयर को एक्सीडेंट की कहानी पर थोड़ा सा भी शक होता है, तो वह आपके केस को Investigation (जांच) पर डाल देता है जिससे 20 दिन का समय एक्स्ट्रा लग जाता है अप्रूवल में। इसलिए एक्सीडेंट होने के बाद स्पॉट फोटो जरूर लें क्योंकि यह सबूत होता है कि आपका एक्सीडेंट जेन्युइन है। स्पॉट फोटो लेते वक्त आप फोन की Location भी चालू कर लिया करें ताकि कोई झंझट ही न रह जाए।
Step 2: एक्सीडेंट की जानकारी तुरंत बीमा कंपनी को दें
स्पॉट फोटो लेने के बाद आपको तुरंत ही या 24 से 48 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को अपने एक्सीडेंट के बारे में बता देना है, या हो सके तो Spot Survey करा दें जिसमें बीमा द्वारा एक सर्वेयर भेजा जाएगा जो आपकी कार या बाइक के एक्सीडेंट का स्पॉट सर्वे करेगा जिससे अप्रूवल में बिल्कुल देरी नहीं होगी।
यदि आप स्पॉट सर्वे या क्लेम इंटीमेट नहीं कर पा रहे हैं, तो स्पॉट फोटो लेने के तुरंत बाद अपनी गाड़ी को वर्कशॉप पर छोड़ दें और क्लेम डॉक्यूमेंट्स दे दें, वह क्लेम इंटीमेट कर देंगे।
ध्यान रहे कि आपको क्लेम करने में देरी नहीं करनी है, नहीं तो उनका शक रहता है कि कहीं यह गाड़ी खुद ने या वर्कशॉप में तो डैमेज नहीं कर दी और वे Delay Intimation मांगते हैं पक्के सबूत के साथ, जो आपको देना होता है तभी अप्रूवल मिलता है। ऐसे केस भी मैंने कई देखे हैं अपने कार्यकाल में।
Step 3: गाड़ी को ऑथराइज्ड वर्कशॉप (Authorized Workshop) में ले जाएं
अब इतना करने के बाद आपको कोशिश यही करना है कि अपनी डैमेज कार या बाइक को ऑथराइज्ड वर्कशॉप पर ही ले जाएं, न कि मार्केट के गैरेज में। क्योंकि मार्केट के वर्कशॉप की वैल्यू बीमा कंपनी की नजरों में कम होती है।
मेरे अनुभव से: मार्केट में यदि आप अपनी गाड़ी ले जाते हैं, तो वह न तो कैशलेस होगी और आपको अप्रूवल में काफी पूछताछ और शक की निगाहों से देखा जाता है। पर अधिकृत वर्कशॉप में आपको इतना परेशान नहीं होना पड़ता है। आपकी प्रोसेस भी फास्ट होती है और अप्रूवल तथा कैशलेस सुविधा भी मिल सकती है। मार्केट में एक और दिक्कत होती है कि सब दारोमदार आपके ऊपर ही रख दिया जाता है कि आप ही सर्वेयर से बात करें, आप ही अप्रूवल लें आदि। पर अधिकृत वर्कशॉप में Bodyshop Manager और Adviser सब संभाल लेते हैं, आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है।
मैं यह इसलिए बोल रहा हूँ क्योंकि काफी लोग पहले मार्केट में अपनी गाड़ी ले जाते हैं और जब उनको असलियत पता चलती है और परेशानी समझ में आती है, तब वे हमारे पास ही आते हैं फिर हम उनकी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं।
Step 4: क्लेम फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स वर्कशॉप एडवाइजर को जमा करें
वर्कशॉप में जाकर सबसे पहले आपको बॉडीशॉप मैनेजर या एडवाइजर से मिलना है और पूरी प्रोसेस को पहले समझना है। ऐसा करने से आपकी चिंता और घबराहट कम होगी क्योंकि ये दोनों लोग आपकी ही मदद के लिए होते हैं और आपको टेंशन-फ्री कर देते हैं। आप नीचे दिए गए निम्नलिखित काम करें:
Claim Form सही-सही पूरी जानकारी के साथ भरें: सबसे पहले आपको क्लेम फॉर्म भरना है जिसमें आपको अपना नाम, गाड़ी नंबर, एक्सीडेंट की डेट, पॉलिसी नंबर, अपना एड्रेस, एक्सीडेंट का समय, एक्सीडेंट की जगह, एक्सीडेंट के समय गाड़ी में कौन-कौन बैठे थे, उनके नाम, गाड़ी किस परपज से चला रहे थे (पर्सनल या कमर्शियल यूज़) और एक्सीडेंट कैसे हुआ एवं एक्सीडेंट के समय गाड़ी कौन चला रहा था।
यह जानकारी आपको बिल्कुल सही-सही भरनी है, कोई भी गलत कहानी नहीं बनानी है नहीं तो क्लेम फंस सकता है। यदि क्लेम फॉर्म भरने में कोई दिक्कत या समझ में न आए, तो आप बेझिझक एडवाइजर से पूछ सकते हैं।
Valid Driving License दें: आपको उन्हीं का DL देना है जो एक्सीडेंट के समय गाड़ी चला रहे थे क्योंकि यह किसी भी बाइक या कार के एक्सीडेंट में सबसे महत्वपूर्ण होता है। मतलब आपको DL बदलना नहीं है, जो चला रहा था उसी का देना है।
(नोट: यदि आपके पास लर्निंग लाइसेंस है तब भी क्लेम मिल जाता है, इसके लिए मेरी नीचे दी गई पोस्ट पढ़ें जिसमें मैंने विस्तार से समझाया है)
👉
क्या Learning License पर Car/Bike Accident Claim मिलेगा या नहीं? (Bodyshop Manager Guide) गाड़ी का RC (रजिस्ट्रेशन कार्ड) दें: DL के बाद सबसे जरूरी है आपको अपनी गाड़ी का RC कार्ड भी जमा करना है।
Aadhaar Card और PAN Card जमा करें: ऐसे ही आपको वर्कशॉप पर क्लेम फॉर्म के साथ DL, RC के अलावा अपना आधार और पैन भी जमा करना होता है।
अपनी Insurance की एक कॉपी जमा करें।
Cancelled Cheque या पासबुक की एक कॉपी जमा करें: (यदि क्लेम कैशलेस नहीं है तब)।
यदि क्लेम में FIR हुई है तो उसकी कॉपी जमा करें: यदि FIR हुई है तो बिना देर किए इसकी एक कॉपी वर्कशॉप पर जमा करें क्योंकि फिर क्लेम फॉर्म FIR के हिसाब से डेट, टाइम, जगह आदि भरे जाते हैं।
TP Affidavit जमा करें: यदि आपके एक्सीडेंट में किसी थर्ड पार्टी को या उसकी प्रॉपर्टी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है और आपका क्लेम 1 लाख से ऊपर बन रहा है, तब सर्वेयर द्वारा/बीमा कंपनी यह डॉक्यूमेंट भी मांगा जा सकता है।
👉
आपका मोटर क्लेम रिजेक्ट/नो क्लेम क्यों होता है? बॉडीशॉप मैनेजर से जानिये असली कारण
Step 5: एस्टीमेशन प्रोसेस (Estimation Process)
आपने ऊपर दी गई सारी प्रोसेस पूरी कर ली, तब हमारे यानी वर्कशॉप द्वारा आपकी गाड़ी को लिफ्ट पर लगाकर मैकेनिक और लैपटॉप से डायग्नोस करके अच्छे से चेक किया जाएगा और देखा जाएगा कि क्या-क्या डैमेजेस हैं और उसी आधार पर Estimate तैयार किया जाएगा।
एस्टीमेट यानी आपकी गाड़ी में लगभग कितना खर्चा आएगा उसका अंदाजा लगाकर एस्टीमेट बनाया जाता है जो बीमा कंपनी को भेजा जाता है।
Step 6: क्लेम इंटीमेशन प्रोसेस (Claim Intimation Process)
आपके सभी डॉक्यूमेंट्स जमा हो गए, एस्टीमेट भी बन गया, अब बारी आती है क्लेम इंटीमेशन यानी आपके एक्सीडेंट की जानकारी बीमा को देना। तो हम वर्कशॉप वाले आपकी दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स के आधार पर क्लेम इंटीमेट करके सर्वेयर को आपकी गाड़ी के निरीक्षण के लिए बुलाते हैं।
Step 7: सर्वे और वर्क अप्रूवल (Survey & Approval)
क्लेम इंटीमेट होने के 24 से 72 घंटों में बीमा आपकी गाड़ी के लिए एक सर्वेयर (निरीक्षक) नियुक्त करता है जो आके आपकी गाड़ी की चारों तरफ से फोटो लेता है और चेक करता है कि सभी डैमेजेस ताजे हैं या कोई डैमेजेस पुराने (Old) तो नहीं हैं, सभी डैमेज्ड पार्ट्स के क्लोज-अप फोटो लेता है।
इसके बाद वह हमसे आपके क्लेम की पूरी फाइल मांगता है और सभी डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करता है और आपके द्वारा क्लेम फॉर्म में भरी गई डिटेल को पढ़ता है और डैमेजेस से मैच करता है कि आप सही बोल रहे हैं या कोई कहानी बना रहे हैं।
इसके बाद यदि आप उसके सामने मौजूद हैं, तो वह आपसे कुछ सवाल करेगा जैसे एक्सीडेंट कैसे हुआ, कहाँ हुआ, कितने लोग बैठे थे, आप कहाँ जा रहे थे आदि। यह सब वेरीफाई करने के बाद वह वर्कशॉप को Approval देता है जिसमें 2 से 3 दिन लग सकते हैं।
👉 कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
Step 8: गाड़ी की रिपेयरिंग प्रोसेस (Repairing Process)
सर्वेयर से अप्रूवल मिलने के बाद हम गाड़ी की रिपेयरिंग के लिए आगे प्रोसेस शुरू करते हैं जिसमें कुछ पॉइंट्स हैं:
Parts उपलब्धता: यदि आपकी गाड़ी छोटी-मोटी डैमेज है जैसे बंपर, फेंडर, हेडलाइट आदि और हमारे पास पार्ट्स उपलब्ध हैं, तो आपको गाड़ी 7 से 10 दिन में रिपेयर करके दे दी जाती है।
Parts Order: यदि गाड़ी मेजर डैमेज है, तो हमें यह देखना होता है कि कितने पार्ट्स हमारे पास हैं और कितने पार्ट्स ऑर्डर करने होंगे क्योंकि मेजर डैमेज में सभी पार्ट्स उपलब्ध होना मुश्किल होता है। ऐसे केस में हम पार्ट्स ऑर्डर करते हैं जो उपलब्ध नहीं हैं, जिनको हम तक आने में 15 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद रिपेयर प्रोसेस शुरू होती है जिसमें 10 दिन से ज्यादा लग जाते हैं।
Final Checkup: गाड़ी तैयार होने के बाद उसका फाइनल ट्रायल लिया जाता है कि सब कुछ सही काम कर रहा है या नहीं और फाइनल चेकिंग भी होती है कि जो पार्ट्स बदले या रिपेयर किए गए हैं वह सही हैं, पैनल गैप तो नहीं है आदि।
Step 9: Re-Inspection (RI) या Delivery Order (DO)
जब गाड़ी पूरी तरह से तैयार हो जाती है, तो हम सर्वेयर को बुलाते हैं Re-Inspection (पुनः निरीक्षण) के लिए जिसमें सर्वेयर सभी बदला सामान गाड़ी के आगे डलवाता है और फोटो करता है एवं बदले या रिपेयर किए गए पार्ट्स को चेक करके क्लोज-अप फोटो करता है कि आपने वास्तव में पार्ट्स बदले हैं या नहीं।
RI के बाद सर्वेयर को हम फाइनल बिल भेजते हैं जिसके आधार पर वह अपनी रिपोर्ट तैयार करता है और बीमा को भेजता है। फिर हम बीमा कंपनी से डिलीवरी ऑर्डर के लिए अनुरोध करते हैं ईमेल करके और जैसे ही Delivery Order (DO) हमें मिलता है, हम उस आधार पर आपसे डिफरेंस अमाउंट लेकर आपको गाड़ी दे देते हैं।
👉
🚔 किस एक्सीडेंट में FIR होना जरूरी है?
ऊपर दी गई पूरी प्रोसेस या जानकारी तब की है जब आपकी गाड़ी के एक्सीडेंट में कोई FIR नहीं हुई हो। अब कुछ केस या बहुत से केस ऐसे भी आते हैं जिनमें एक्सीडेंट होने पर FIR होती है और जरूरी भी है। मैं आपको बताता हूँ किन-किन मामलों में FIR होती है। आपको डरना नहीं है, इन मामलों में भी क्लेम मिलता है बस आपके डॉक्यूमेंट्स सही हों:
Third Party (TP) या Third Party Property (TPP) डैमेजेस के केस में: यदि आपकी गाड़ी किसी दूसरे की गाड़ी में टक्कर मारती है या फिर किसी की प्रॉपर्टी का नुकसान होता है एक्सीडेंट में, तो FIR जरूरी है और इसी के आधार पर क्लेम सेटल होता है।
(FIR के केस में आपका क्लेम अप्रूवल और DO में बहुत ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि आपका क्लेम सेटलमेंट पुलिस Final Report (FR) के बाद ही होता है, क्योंकि फाइनल रिपोर्ट 3 महीने के पहले नहीं आती है। हाँ, आप चाहें तो वर्कशॉप को अनुमति देकर काम शुरू करवा सकते हैं और बिल का भुगतान कर सकते हैं, बाद में सब सही हुआ तो बीमा आपको पैसा लौटा देगी)।
चोरी के क्लेम में: यदि आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है तब आपको FIR कराना बहुत जरूरी है क्योंकि FIR के बाद पुलिस छानबीन करेगी और बीमा कंपनी इन्वेस्टिगेशन करती है, इसके बाद ही आपका क्लेम सेटल होता है।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या एक्सीडेंट होने पर तुरंत पुलिस FIR करवाना अनिवार्य है?
जवाब: नहीं, हर एक्सीडेंट में FIR जरूरी नहीं होती। केवल थर्ड पार्टी डैमेज, किसी व्यक्ति की चोट/मौत, या गाड़ी चोरी होने के मामलों में ही FIR अनिवार्य होती है। सामान्य गाड़ी डैमेज में आप सीधे वर्कशॉप आकर क्लेम प्रोसेस शुरू करा सकते हैं।
Q2. अगर एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्पॉट फोटो न ले पाएं तो क्या क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा?
जवाब: क्लेम रिजेक्ट तो नहीं होगा, लेकिन सर्वेयर को एक्सीडेंट की कहानी पर शक हो सकता है जिससे वे कुछ डैमेज काट (Disallow कर) सकते हैं या आपकी फाइल को जांच (Investigation) में डाल सकते हैं। इसलिए स्पॉट फोटो लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।
Q3. अधिकृत वर्कशॉप और बाहर के लोकल गैरेज में क्लेम कराने में क्या बड़ा अंतर है?
जवाब: अधिकृत वर्कशॉप पर आपको कैशलेस सुविधा मिलती है और बॉडीशॉप मैनेजर व एडवाइजर पूरी फाइल संभालते हैं। बाहर के गैरेज में आपको रीइम्बर्समेंट खुद क्लेम करना पड़ता है और सर्वेयर के चक्कर आपको खुद लगाने पड़ते हैं।
💬 निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, तो यह था कार और बाइक दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस क्लेम कराने का पूरा ग्राउंड-लेवल प्रोसेस! अगर आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है, तो घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। बस आप दुर्घटना के तुरंत बाद स्पॉट फोटोज ले लें, समय रहते बीमा कंपनी को सूचित करें और वर्कशॉप में अपने सही डॉक्यूमेंट्स के साथ सच्ची जानकारी दें।
एक बॉडीशॉप मैनेजर के तौर पर मेरी सलाह यही है कि हमेशा ऑथराइज्ड वर्कशॉप का ही चुनाव करें ताकि आपको कैशलेस सुविधा मिले और आपका क्लेम बिना किसी रुकावट के पास हो सके। यदि आपका मोटर क्लेम से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट करके बेझिझक पूछें!