कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

जब पहली बार किसी भी कार या बाइक का एक्सीडेंट होता है, तो उसके मन में पहला सवाल यही आता है कि कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए? क्योंकि बिना डॉक्यूमेंट के क्लेम की प्रोसेस आगे नहीं बढ़ती है।

किसी भी व्यक्ति ने कितने भी क्लेम ले लिए हों, पर जब उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है, या गाड़ी चोरी हो जाती है, या फिर पानी आदि में डूब जाती है, तो वह डर जाता है और सीधे हमारे पास यानी वर्कशॉप पर आता है और पूछता है कि "मोटर क्लेम करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?"

जिन लोगों को पता है तो बहुत अच्छी बात है, पर जिन लोगों को नहीं पता है वह अधिकतर गलत डॉक्यूमेंट—जैसे एक्सपायर DL होना, पॉलिसी और RC में नाम अलग होना आदि—छोटी गलतियाँ करते हैं, जिन पर नया ग्राहक ध्यान नहीं देता है। और फिर बीमा कंपनी क्लेम में देरी करती है और ग्राहक परेशान होता है।

car-ya-bike-claim-ke-liye-jaroori-document

कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए? (Normal Accident में)

मेरे यहाँ हर रोज गाड़ियाँ एक्सीडेंट होकर आती हैं और मैं सभी से वह ज़रूरी डॉक्यूमेंट लेता हूँ जो एक कार या बाइक क्लेम करने के लिए ज़रूरी होते हैं। तो आज मैं अपने अनुभव से आपको बताता हूँ कि एक मोटर क्लेम करने के लिए आपको कौन से डॉक्यूमेंट ज़रूर देना पड़ते हैं:

आपकी गाड़ी कार हो या बाइक, कैशलेस हो या नॉन-कैशलेस, आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट देना ही होंगे यदि क्लेम लेना है तो। ये कुछ सामान्य दस्तावेज़ हैं जो एक नॉर्मल क्लेम के लिए लगते ही हैं:

1. VALID Driving License (वैध ड्राइविंग लाइसेंस)

एक्सीडेंट के समय जो भी व्यक्ति गाड़ी चला रहा होता है, उसका लाइसेंस सबसे ज़्यादा ज़रूरी है क्लेम लेने के लिए।

ध्यान दें: यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, या आप लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चला रहे हैं और आगे-पीछे के ग्लास पर 'L' का निशान नहीं बना है, या आपकी बगल वाली सीट पर लाइसेंसधारी नहीं बैठा है (LL के केस में), या आप DL बदल देते हैं (किसी दूसरे का लगा देते हैं जो गाड़ी नहीं चला रहा था)—तो ऐसे केस में पकड़े जाने पर आपका क्लेम बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

बॉडीशॉप अनुभव (Real Case): एक गाड़ी थी जिस पर एक बालू भरी ट्रॉली गिर गई थी, तो उस ग्राहक ने क्लेम किया और अपने चाचा का DL लगा दिया। और फिर जब सर्वेयर को शक हुआ तो उसने गाड़ी का इन्वेस्टिगेशन करा दिया। जब इन्वेस्टिगेशन हुआ तो पता चला गाड़ी को स्वयं मालिक चला रहे थे और उनके पास DL था ही नहीं! फिर क्या, उनका क्लेम 'No Claim' कर दिया गया। उन्होंने उपभोक्ता कोर्ट में केस भी किया और वह एक साल बाद केस हार गए।

👉 क्या Learning License पर Car/Bike Accident Claim मिलेगा या नहीं? (Bodyshop Guide)

2. Registration Certificate (RC Card / आरसी कार्ड)

क्लेम लेते समय आपके पास गाड़ी की RC होना बहुत ज़रूरी है। यदि आपकी गाड़ी नयी है और RC नहीं आया है और एक्सीडेंट हो गया है, तो Temp RC या टैक्स रसीद भी मान्य हो जाती है।

3. Active Policy Copy (एक्टिव पॉलिसी कॉपी)

आपके पास एक्टिव पॉलिसी होनी चाहिए जिसमें साथ में थर्ड पार्टी कवर भी कवर होना चाहिए, तभी क्लेम मिलेगा।

4. आधार कार्ड एवं पैन कार्ड (गाड़ी मालिक का)

इन सभी डॉक्यूमेंट के साथ में आपके आधार और पैन भी लगते हैं, जिसे KYC डॉक्यूमेंट कहा जाता है।

5. भरा हुआ क्लेम फॉर्म (Claim Form)

जब आप यह सब डॉक्यूमेंट दे देते हैं, तो इन्हीं डॉक्यूमेंट के आधार पर क्लेम फॉर्म आपको भरना पड़ता है। यह बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है, जिसमें आपके एक्सीडेंट की तारीख, समय, जगह, कैसे हुआ एवं DL, RC की डिटेल, आपकी फुल डिटेल आदि भरी जाती है।

मेरी टिप: यह बीमा कंपनी और क्लेम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जिसमें आपको बिल्कुल सही जानकारी भरना है। साइन मालिक के ही हों और वही हों जो पैन कार्ड पर हैं। आपको साइन बदलकर नहीं करने हैं, साइन मिसमैच होने पर क्लेम अटक सकता है।

6. Spot Photos / Video (स्पॉट फोटोज एवं वीडियो)

यदि आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है, तो आप चाहें तो स्पॉट की कुछ फोटोज खींच सकते हैं और वीडियो भी बना सकते हैं। अनिवार्य तो नहीं है प्राइवेट कार/बाइक के लिए, लेकिन कर लेते हैं तो वर्क अप्रूवल जल्दी मिल जाता है।

टिप: एक्सीडेंट होने पर आपको सबसे पहले स्पॉट फोटोज कर लेना चाहिए, क्योंकि स्पॉट क्लियर हो जाता है तो आपको सर्वेयर द्वारा गाड़ी में काम करने का अप्रूवल जल्दी मिल जाता है और सर्वेयर आपसे ज़्यादा सवाल-जवाब भी नहीं करता है।

 7. कैंसिल्ड चेक (Cancelled Cheque) 

यदि आपका क्लेम कैशलेस नहीं है, तो जो भी बिल बनता है उसका पैसा पहले आपको गैराज/वर्कशॉप को देना होगा। उसके बाद बीमा कंपनी आपके इसी बैंक खाते में क्लेम का पैसा जमा करती है।

8. Repair Estimate (रिपेयर एस्टीमेट)

यह एस्टीमेट वर्कशॉप द्वारा बनाया जाता है जब आपकी फाइल ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट के हिसाब से कम्प्लीट हो जाती है। इसमें वह सभी डैमेज पार्ट्स डाले जाते हैं जिनको रिपेयर/चेंज करना होता है। इसी के आधार पर आपकी गाड़ी का सर्वेयर असेसमेंट देता है कि यह पार्ट्स बदलने हैं और ये रिपेयर होने हैं।

👉 कार और बाइक दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस क्लेम कैसे करें? (Bodyshop का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

👉 मोटर इंश्योरेंस क्लेम कितने दिन में हो जाता है? जानिए बॉडीशॉप मैनेजर से क्लेम सेटलमेंट का असली सच

कार या बाइक चोरी होने पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

यदि आपकी कार या बाइक चोरी हो जाती है, तो क्लेम का प्रोसेस बदल जाता है और इसकी प्रोसेस बहुत लंबी हो जाती है। तो आइए जानते हैं चोरी के केस में आपको कौन से दस्तावेज़ देने होते हैं:

  1. FIR की कॉपी: इसमें आपको सबसे पहले गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करनी होती है, जिसमें वाहन चोरी की सभी धाराएं लगी होनी चाहिए।

  2. पंचनामा: जहाँ से गाड़ी चोरी हुई है वहाँ का पंचनामा ज़रूर बनवा लें, कुछ गवाह/सबूत भी रख लें ताकि आगे काम में आएँ (यह वैकल्पिक है)।

  3. Police Final Report (FR): इस फाइनल रिपोर्ट में पुलिस की पूरी छानबीन का ज़िक्र होता है और यह रिपोर्ट कोर्ट में पेश होती है, जिसमें लिखा होता है कि छानबीन के बाद गाड़ी का कोई पता नहीं चला है। इसके बाद ही बीमा कंपनी आपको वाहन की IDV में से फाइल चार्ज (IMT 22) काट के पैसा देगी।

  4. RTO फॉर्म 28, 29, 30 और 35: इन फॉर्म के हिसाब से आपकी गाड़ी को बीमा कंपनी अपने नाम पर ट्रांसफर करती है। यानी आपकी गाड़ी पर फिर आपका हक नहीं रहेगा भविष्य में मिलने पर।

  5. बीमा कंपनी को गाड़ी की दोनों चाबियाँ जमा करना: आपको बीमा कंपनी को अपनी गाड़ी की दोनों चाबियाँ जमा करनी होती हैं। यदि आपके पास एक चाबी है और एक खो गई है तो क्लेम अटक सकता है, क्योंकि उनको शक हो सकता है कि उसी चाबी के द्वारा गाड़ी चोरी हुई है।

  6. यदि गाड़ी फाइनेंस है तो NOC: यदि आपकी गाड़ी फाइनेंस है तो आपको बैंक की पूरी रकम जमा करके NOC देनी होगी।

👉 आपका मोटर क्लेम रिजेक्ट/नो क्लेम क्यों होता है? बॉडीशॉप मैनेजर से जानिये असली कारन 

बड़ा एक्सीडेंट या थर्ड पार्टी चोट/मौत होने पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

यदि आपकी गाड़ी से बड़ा एक्सीडेंट हो जाता है जिसमें किसी व्यक्ति को गंभीर चोट लग जाए या उसकी मृत्यु हो जाती है, या फिर उसकी प्रॉपर्टी डैमेज हो जाती है, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ देने होते हैं:

  1. Spot Panchnama (स्पॉट पंचनामा): यह एक्सीडेंट स्पॉट (एक्सीडेंट होने की जगह) पर पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार किया जाता है जो TP क्लेम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब भी ऐसा हो तो तुरंत मौके पर स्पॉट पंचनामा ज़रूर तैयार कराएँ।

  2. FIR: TP केस में पुलिस FIR करानी बहुत ज़रूरी होती है, जिसमें जिस गाड़ी ने एक्सीडेंट किया है उसकी पूरी डिटेल ड्राइवर सहित और उसका नाम जो घायल/मृत हुआ है, दर्ज होता है।

  3. ड्राइवर का MLC: ड्राइवर का MLC अस्पताल के द्वारा किया जाता है कि उसने शराब तो नहीं पी है या उसे कितनी चोट लगी है। यदि ड्राइवर नशे में पाया जाता है तो आपको अपनी गाड़ी का क्लेम नहीं मिलेगा।

  4. MACT कोर्ट का समन/नोटिस: थर्ड पार्टी प्रॉपर्टी या पर्सनल डैमेज के लिए कोर्ट का नोटिस उस गाड़ी मालिक और बीमा कंपनी को जाता है जिसकी गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है।

👉 Third Party Claim (TP) क्या होता है: जानिए TPP और TPPD का पूरा प्रोसेस

मेरी सलाह: आपको आखिरी में यही सलाह दूंगा कि एक्सीडेंट होने पर ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट सही-सही और चेक करके दें एवं क्लेम फॉर्म में बिल्कुल सही जानकारी भरें। क्लेम करने में देरी न करें और जब तक गाड़ी का सर्वे न हो जाए, तब तक गाड़ी में अपनी मर्जी से काम शुरू न कराएँ।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या कार या बाइक क्लेम के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स वर्कशॉप में जमा करने होते हैं?

Ans: नहीं, सामान्य रिपेयर क्लेम के समय आपको केवल RC, DL, इंश्योरेंस पॉलिसी और पैन/आधार कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) फोटोकॉपी ही जमा करनी होती है। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स केवल सर्वेयर को वेरिफिकेशन के लिए दिखाने होते हैं। लेकिन चोरी के मामले में ओरिजिनल चाबियाँ और RC जमा होती है।

Q2. अगर ड्राइविंग लाइसेंस में एड्रेस और RC में एड्रेस अलग-अलग है तो क्या क्लेम मिलेगा?

Ans: हाँ, बिल्कुल मिलेगा! DL और RC में एड्रेस अलग होने से क्लेम पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बस आपका ड्राइविंग लाइसेंस वैलिड होना चाहिए और आरसी व इंश्योरेंस में गाड़ी के मालिक का नाम मैच होना चाहिए।

Q3. एक्सीडेंट के कितने दिन के अंदर बीमा कंपनी में डॉक्यूमेंट जमा करने चाहिए?

Ans: एक्सीडेंट या चोरी होने के तुरंत बाद 24 से 48 घंटे के भीतर बीमा कंपनी में क्लेम इंटिमेशन (Claim Intimation) देना अनिवार्य होता है। इसके बाद वर्कशॉप पहुँचकर सर्वेयर के आने से पहले अपने सभी कागजात सबमिट कर देने चाहिए।

Q4. यदि एक्सीडेंट के समय गाड़ी का इंश्योरेंस पेपर गाड़ी में ही था और जल गया/खो गया तो क्या करें?

Ans: घबराने की ज़रूरत नहीं है! आज के समय में पॉलिसी ऑनलाइन लिंक रहती है। आप बीमा कंपनी की वेबसाइट, अपने ईमेल या DigiLocker से पॉलिसी की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं, वह पूरी तरह मान्य होती है।

Q5. अगर गाड़ी किसी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर हो गई है पर इंश्योरेंस पुराने मालिक के नाम है तो क्लेम मिलेगा?

Ans: बिल्कुल नहीं! आरसी ट्रांसफर होने के 14 दिनों के भीतर इंश्योरेंस पॉलिसी में भी नाम ट्रांसफर (Section 157 / GR 17) कराना अनिवार्य होता है। अगर इंश्योरेंस पुराने मालिक के नाम पर ही है, तो बीमा कंपनी नो-क्लेम करके क्लेम रिजेक्ट कर सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए, इसकी पूरी और व्यावहारिक जानकारी मिल गई होगी। 8 साल के बॉडीशॉप अनुभव के आधार पर मेरी यही सलाह है कि एक्सीडेंट होने पर घबराकर जल्दबाज़ी में कोई गलत डॉक्यूमेंट या झूठा बयान न दें। अपनी गाड़ी की RC, DL और पॉलिसी की कॉपियाँ हमेशा संभाल कर रखें और सर्वेयर को सही जानकारी दें ताकि आपका क्लेम बिना किसी रुकावट के पास हो सके।

अगर आपकी गाड़ी के क्लेम डॉक्यूमेंट्स से जुड़ा कोई सवाल है या कोई कागज़ खो गया है, तो नीचे कमेंट करके ज़रूर पूछें!

Ad Code

Responsive Advertisement