दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसी सच्चाई बताने जा रहा हूँ जिसे लोग अक्सर एक ही बात समझते हैं—Zero Dep और Cashless। पर यह सच नहीं है! ये दोनों अलग-अलग हैं और ज़ीरो डेप और कैशलेस में बहुत बड़ा अंतर है, जिसका विवरण मैं आपको इसी पोस्ट में देने जा रहा हूँ।
जब लोग अपनी कार या बाइक का इंश्योरेंस कराते हैं, तो उनकी पॉलिसी में ज़ीरो डेप तो ऐड होता ही है और वे समझ लेते हैं कि ज़ीरो डेप है तो कैशलेस भी होगा। और जब उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है, तो वर्कशॉप वाले जब नॉन-टाईअप (Non-Tieup) पॉलिसी को देखते हैं, तो वे कह देते हैं कि यह कैशलेस नहीं होगा।
तब इस स्थिति में ग्राहक बोलता है कि "मेरी पॉलिसी तो ज़ीरो डेप कैशलेस है, फिर मुझे पैसा क्यों देना होता है?" तो मैं आपको बता दूँ कि ज़ीरो डेप और कैशलेस में अंतर होता है, दोनों के काम अलग-अलग हैं।
मैं एक Bodyshop Manager हूँ, जिसके तहत हर दिन एक न एक ग्राहक को यही समझाता हूँ कि ज़ीरो डेप अलग चीज़ है और कैशलेस अलग है। रोज़ ग्राहक कन्फ्यूज होते हैं इसी के चक्कर में, और कई ग्राहक तो हमारी कम्प्लेंट भी कर देते हैं कि "यह मुझे कैशलेस नहीं दे रहे हैं।"
❓ Zero Dep क्या है? (आसान भाषा में)
मेरे इस पोस्ट को लिखने का सबसे बड़ा कारण यही है कि जब आप बाहर से या डायरेक्ट बीमा कंपनी या एजेंट के थ्रू पॉलिसी कराएं, तो ज़ीरो डेप होने पर यह बिल्कुल न समझें कि वह कैशलेस है। क्योंकि कई डीलर जिनका उस बीमा कंपनी से टाईअप नहीं होता है, तो वे कैशलेस नहीं करते हैं, चाहे आपकी पॉलिसी ज़ीरो डेप हो या न हो।
Zero Dep (ज़ीरो डेप्रिसिएशन): जब आप अपनी पॉलिसी कराते हैं, तब उसमें एक ज़ीरो डेप नामक Add-on Cover लिया जाता है जिसमें आपके पार्ट्स कवर होते हैं—जैसे प्लास्टिक, फाइबर और मेटल (कंज्यूमेबल्स जैसे नट, बोल्ट, क्लिप्स को छोड़कर)।
जब आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है, तो ये पार्ट्स बदलने पर या रिपेयर होने पर आपको Depreciation (पार्ट्स की घिसाई का पैसा) नहीं देना होता है। इसे साल्वेज (Salvage) भी बोलते हैं। इसे ज़ीरो डेप कहते हैं।
आपकी गाड़ी नयी है या 5 साल से नीचे पुरानी है, तो आपको यह ऐड-ऑन अपनी पॉलिसी में ज़रूर रखना चाहिए, क्योंकि इस ऐड-ऑन कवर से आपकी जेब से नाममात्र का खर्चा आपको देना होता है, चाहे आपकी गाड़ी कितनी भी डैमेज हो।
👉 यह भी पढ़ें:
💳 Cashless (कैशलेस इंश्योरेंस) क्या है?
सबसे पहले आपको बता दूँ कि यह कोई ऐड-ऑन कवर नहीं है। यह बीमा कंपनी द्वारा दी जाने वाली एक पेमेंट की सुविधा है, जिसमें आपको पूरे बिल का भुगतान नहीं करना होता है यदि वर्कशॉप बीमा कंपनी के नेटवर्क में है (यानी बीमा कंपनी से वर्कशॉप का टाईअप है)। तब इस स्थिति में आपको पैसा न देकर बीमा कंपनी सीधे गैरेज को पैसा देती है।
मान लेते हैं कि आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ और आपकी गाड़ी में ₹3 लाख का खर्चा है, तब आपको कैशलेस सुविधा के तहत पूरा पैसा नहीं देना होता है। केवल आपको फाइल चार्ज (Compulsory Deductible) और कंज्यूमेबल्स आदि का पैसा देना होता है (यदि कंज्यूमेबल कवर नहीं है तो)। इसे कैशलेस इंश्योरेंस कहते हैं।
यदि आपकी पॉलिसी ज़ीरो डेप नहीं है और आपका गैरेज बीमा कंपनी से आपकी पॉलिसी का टाईअप रखता है, तब भी आपका बीमा कैशलेस हो जाएगा; बस आपको आधा पैसा अपनी जेब से देना होता है।
मेरा अनुभव: यदि आपकी पॉलिसी में ज़ीरो डेप कवर है और आप अपनी गाड़ी को रिपेयर कराने के लिए ऐसे वर्कशॉप/गैरेज पर ले जाते हैं जो उस बीमा कंपनी के नेटवर्क में नहीं है, तो आपको पूरे बिल का भुगतान अपनी जेब से ही करना होगा, फिर भले ही आपकी पॉलिसी ज़ीरो डेप हो या न हो। इसमें अधिकतर मार्केट वाले गैरेज आते हैं जिनका टाईअप नहीं होता है। इसलिए अपनी गाड़ी हमेशा Authorized Workshop पर ही ले जाएं।
👉 मोटर इंश्योरेंस क्लेम कितने दिन में हो जाता है? जानिए बॉडीशॉप मैनेजर से क्लेम सेटलमेंट का असली सच
👉 कार क्लेम रिजेक्ट (No Claim) होने पर क्या करें? जानिए बॉडीशॉप मैनेजर से क्लेम बचाने के रास्ते
📊 Zero Dep और Cashless Insurance में अंतर
तो आइए जान लेते हैं इसमें कुछ मुख्य अंतर जो आपको आसानी से समझ में आ जाएंगे:
Zero Dep एक ऐड-ऑन कवर है, जबकि Cashless बीमा कंपनी द्वारा दी जाने वाली एक पेमेंट सुविधा है।
Zero Dep आपकी गाड़ी के लगभग सभी पार्ट्स कवर करता है (कंज्यूमेबल्स आदि को छोड़कर), जबकि Cashless में आपको जेब से तुरंत पूरा बिल नहीं भरना होता है।
Zero Dep का मुख्य काम है कि यह गाड़ी के बदले गए पार्ट्स पर डेप्रिसिएशन कटने से बचाता है, और Cashless का मुख्य काम है कि भारी बिल को आपकी जेब तक नहीं पहुँचने देता है।
Zero Dep किसी भी वर्कशॉप या गैरेज पर लागू होता है, लेकिन Cashless केवल उन्हीं वर्कशॉप पर दिया जाएगा जो बीमा कंपनी के नेटवर्क में हैं या टाईअप में हैं।
Zero Dep में पार्ट्स आदि पर कोई पैसा नहीं काटा जाता जिससे आपकी जेब पर लगभग ज़ीरो वजन पड़ता है। वहीं कैशलेस में यह होता है कि जब ज़ीरो डेप में पैसा नहीं कटा है, तो आपको कैशलेस में भी ज़्यादा पैसा नहीं लगेगा।
Zero Dep के क्लेम अक्सर जल्दी पास होते हैं क्योंकि आपकी गाड़ी नयी होती है, कैशलेस में इस पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।
💡 Zero Dep और Cashless की कुछ परिस्थितियों का सच!
आपको बता दें कि जो अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ, उससे आपको ज़ीरो डेप और कैशलेस अच्छे से समझ में आ जाएगा:
1. यदि आपकी पॉलिसी Zero Dep है और टाईअप (Network) वाली है
यदि आपकी पॉलिसी में ज़ीरो डेप कवर है और आप अपनी गाड़ी रिपेयर कराने ऐसे वर्कशॉप पर गए हैं जिसका टाईअप या नेटवर्क उस बीमा कंपनी से जुड़ा है, तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा बात है! क्योंकि आपको अप्रूवल भी जल्दी मिलेगा और पूरा पैसा भी जेब से नहीं देना होगा—सिर्फ़ फाइल चार्ज (1500 cc से नीचे इंजन है तो ₹1000 और ऊपर है तो ₹2000) और कंज्यूमेबल्स (यदि कवर नहीं है तो)।
यदि आपका बिल ₹1 लाख बनता है और पॉलिसी में केवल ज़ीरो डेप कवर है, तो आपको ₹3 से ₹4 हज़ार रुपये फाइल चार्ज सहित लग सकते हैं।
2. यदि आपकी पॉलिसी Zero Dep नहीं है (Normal) और टाईअप वाली है
अब आप कहेंगे कि मेरी पॉलिसी तो ज़ीरो डेप नहीं है, तो ऐसे में भी आपको पूरा पैसा अपनी जेब से नहीं देना होगा। क्योंकि आपकी पॉलिसी का वर्कशॉप से टाईअप है, तो आपको इस स्थिति में भी कैशलेस मिल जाता है (यानी नेटवर्क में है)। बस अंतर यह रहेगा कि आपको पूरा बिल न देकर आधा बिल देना होता है, क्योंकि नॉर्मल पॉलिसी में डेप्रिसिएशन कट जाता है। यानी आपको 50% बिल जेब से देना होता है और 50% बीमा कंपनी वर्कशॉप को देती है।
3. आपकी पॉलिसी Zero Dep है, पर वर्कशॉप से टाईअप नहीं है (अधिकतर Local Garage)
ऐसी स्थिति में आपको ज़ीरो डेप के तहत पूरा पैसा दिया जाता है (यदि आपकी पॉलिसी डायरेक्ट है/नॉन-टाईअप, तो आपको कुछ साल्वेज भी देना होता है), पर यह कैशलेस नहीं होगी क्योंकि वर्कशॉप बीमा कंपनी के नेटवर्क में नहीं होता है।
ऐसे में आपको पूरे बिल का भुगतान अपनी जेब से करना होता है। बाद में बीमा कंपनी आपके दिए गए कैंसिल्ड चेक या पासबुक में पैसा डालती है (फाइल चार्ज और कंज्यूमेबल्स आदि काटकर)।
4. पॉलिसी Zero Dep नहीं है और नॉन-टाईअप (Non-Tieup) भी है
यह कंडीशन अधिकतर पुरानी गाड़ी में होती है जिसमें आपको न तो ज़ीरो डेप का फ़ायदा मिलेगा और न ही कैशलेस का फ़ायदा मिलेगा। जो भी बिल बनेगा वह आपको अपनी जेब से ही देना होगा और बाद में पार्ट्स की घिसाई का पैसा काटकर आपको बाद में बीमा कंपनी द्वारा वापस किया जाएगा।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या Zero Dep पॉलिसी होने पर वर्कशॉप पर ₹1 भी नहीं देना पड़ता?
जवाब: नहीं, ऐसा नहीं है। ज़ीरो डेप पॉलिसी होने पर भी आपको फाइल चार्ज (Compulsory Deductible ₹1000-₹2000) और कंज्यूमेबल्स (जैसे नट, बोल्ट, इंजन ऑयल, ग्रीस) का पैसा देना होता है, जब तक कि आपकी पॉलिसी में Consumable Cover अलग से न जुड़ा हो।
Q2. अगर मेरी बीमा कंपनी का वर्कशॉप से टाईअप नहीं है, तो क्या मुझे क्लेम नहीं मिलेगा?
जवाब: क्लेम ज़रूर मिलेगा! बस फर्क इतना होगा कि आपको कैशलेस सुविधा नहीं मिलेगी। आपको पहले पूरा बिल अपनी जेब से भरना होगा, फिर बिल और डॉक्यूमेंट्स बीमा कंपनी में जमा करके रीइम्बर्समेंट (Reimbursement) के ज़रिए पैसा अपने बैंक खाते में मंगाना होगा।
Q3. कैशलेस क्लेम कराने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब: कैशलेस क्लेम के लिए हमेशा गाड़ी को अपनी बीमा कंपनी के ऑथराइज्ड नेटवर्क वर्कशॉप (Authorized Network Workshop) पर ही ले जाएं। गाड़ी जमा करने से पहले सर्विस एडवाइजर से पुष्टि कर लें कि आपकी बीमा कंपनी का उस वर्कशॉप से टाईअप है या नहीं।
👉 आपका मोटर क्लेम रिजेक्ट/नो क्लेम क्यों होता है? बॉडीशॉप मैनेजर से जानिये असली कारन
💬 निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, तो यह था Zero Dep और Cashless Insurance का असली सच! उम्मीद है कि अब आपका यह कन्फ्यूजन पूरी तरह दूर हो गया होगा कि ज़ीरो डेप एक ऐड-ऑन कवर है जो पार्ट्स का कटौती से पैसा बचाता है, और कैशलेस एक पेमेंट की सुविधा है जो आपको जेब से तुरंत भारी बिल भरने से बचाती है।
एक बॉडीशॉप मैनेजर के तौर पर मेरी सलाह यही है कि जब भी पॉलिसी लें, ज़ीरो डेप कवर ज़रूर लें और दुर्घटना के समय गाड़ी को हमेशा ऑथराइज्ड नेटवर्क वर्कशॉप पर ही ले जाएं ताकि आपको कैशलेस का पूरा फ़ायदा मिले। अगर इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा आपका कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट करके बेझिझक पूछें!