फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है और इसमें कितना क्लेम मिलता है? (बॉडीशॉप अड्वाइज़)

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है और इसमें कितना क्लेम मिलता है? इसको कवर करने वाले हैं। मैं आपको 1st Party Insurance के बारे में पूरी और विस्तार से जानकारी दूंगा ताकि आपको और कहीं न जाना पड़े।

फर्स्ट पार्टी बीमा को Own Damage Cover भी कहा जाता है। जब भी आप कोई कार या बाइक नयी लेते हैं तो उसमें आपको फर्स्ट पार्टी बीमा दिया जाता है और उसके साथ में थर्ड पार्टी बीमा भी दिया जाता है।

मेरे पास जब भी कोई ग्राहक अपनी एक्सीडेंटल गाड़ी लेकर आता है तो वह सबसे पहले मुझसे यही पूछता है कि "मेरा बीमा फर्स्ट पार्टी है या नहीं?" और "फर्स्ट पार्टी बीमा में क्या-क्या कवर होता है?" तो आपके इन्हीं सवालों के जवाब को लेकर यह पोस्ट लिख रहा हूँ। अगर आप एक बार इस पोस्ट को पढ़ लेते हैं तो आपको दोबारा किसी से यह सवाल नहीं करना होगा।

first-party-insurance-kya-hota-hai-aur-isme-kitna-claim-milta-hai

फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है? (विस्तार से)

First Party Insurance वह इंश्योरेंस होता है जिसमें आपकी खुद की गाड़ी कवर होती है और उसमें बैठे सभी यात्री, ड्राइवर आदि सब कवर होते हैं (यदि आपने ड्राइवर कवर और पेसेंजर कवर लिया है तो)। यदि गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाए, गाड़ी में आग लग जाए, चोरी हो जाए, गाड़ी बाढ़ में बह जाए, या अन्य प्राकृतिक आपदा आदि में क्षतिग्रस्त हो जाए, तो उसके नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस के तहत करती है।

आसान शब्दों में कहें तो फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस आपकी गाड़ी को पूरी तरह कवर करता है। आपका एक सवाल और रहता है कि फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस कितने साल का होता है? तो यह केवल 1 साल के लिए वैलिड होता है और हर साल आपको renew करना पड़ता है।

आपको बता दें कि बीमा की इस दुनिया में तीन पक्ष (Parties) होते हैं:

  • First Party (प्रथम पक्ष): यह आप खुद यानी गाड़ी मालिक कहलाता है, जिसके नाम पर गाड़ी एवं पॉलिसी होती है।

  • Second Party (द्वितीय पक्ष): जो आपकी गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई करती है यानी बीमा कंपनी को सेकंड पार्टी कहा जाता है।

  • Third Party (तृतीय पक्ष): सड़क पर चलने वाला वह अनजान व्यक्ति या संपत्ति जिसका नुकसान आपकी गाड़ी के एक्सीडेंट से हुआ है, उसे थर्ड पार्टी कहते हैं। यह कोई भी हो सकता है—इंसान, दुकान, मकान, वाहन आदि।

👉 यह भी पढ़ें: Third Party Claim (TP) क्या होता है: जानिए TPP और TPPD का पूरा प्रोसेस

बॉडीशॉप टिप: आपको बता दें कि थर्ड पार्टी बीमा कराना भारत में अनिवार्य है। इसके बिना आप सड़क पर कानून के हिसाब से गाड़ी नहीं चला सकते हैं। थर्ड पार्टी क्लेम आपको न मिलकर, जिसमें आपकी गाड़ी लगी है उस (सामने वाले) को मिलता है। आपकी गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्लेम से करती है।

फर्स्ट पार्टी बीमा में क्या-क्या कवर होता है?

यह सवाल हर एक-दूसरे ग्राहक से मुझे सुनने को मिलता है कि इसमें क्या-क्या कवर होता है, तो चलिए जानते हैं विस्तार से:

  1. कार/बाइक एक्सीडेंट (सड़क दुर्घटना): यदि आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है तो उसमें जो भी नुकसान या पार्ट्स आदि डैमेज होते हैं, वह सभी फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस में कवर किए जाते हैं। इन पार्ट्स को रिपेयर या चेंज करने में जो लेबर चार्ज लगता है, वह भी कवर किया जाता है।

  2. वाहन चोरी होना: यदि आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है और पुलिस तहकीकात होने पर नहीं मिलती है, तो आपको बीमा कंपनी फर्स्ट पार्टी बीमा के तहत IDV (Insured Declared Value) का पूरा पैसा देती है।

  3. वाहन में आग लगना: यदि आपके वाहन में आग लग जाए, कोई जला दे, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाए या फिर विस्फोट हो जाए, तो फर्स्ट पार्टी बीमा आपके इस नुकसान को भरेगा।

  4. प्राकृतिक आपदाएँ: यदि आपका वाहन प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, तूफान, भूकंप, भूस्खलन या ओले आदि गिरने से डैमेज होता है, तो यह बीमा पूरे नुकसान को कवर करेगा।

  5. दंगे-लड़ाई में गाड़ी डैमेज होना: यदि आपकी गाड़ी किसी दंगे या लड़ाई-भिड़ाई में डैमेज होती है, तो इसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी।

  6. गाड़ी लाने-ले जाने में डैमेज (ट्रांसपोर्ट): यदि आपकी गाड़ी ट्रक, रेल आदि में लाते-ले जाते समय डैमेज होती है, तो वह भरपाई भी फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस के तहत होगी।

फर्स्ट पार्टी बीमा में क्या-क्या कवर नहीं होता है?

फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर है यह तो मैं आपको बता चुका हूँ, पर मेरा अनुभव जो कहता है कि बहुत से ग्राहकों को यह पता नहीं होता है कि कौन सी ऐसी चीजें हैं जो फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस में कवर नहीं होती हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:

  1. ज़ीरो डेप (Zero Dep): 1st पार्टी इंश्योरेंस नॉर्मल बीमा कहलाता है जिसमें आपको ज़ीरो डेप ऐड-ऑन की सुविधा नहीं मिलती है। यह ध्यान रखें क्योंकि सभी ग्राहक सोचते हैं कि 1st पार्टी बीमा ही ज़ीरो डेप है, पर ऐसा नहीं है।

    👉 यह भी पढ़ें: ज़ीरो डेप इन्शुरन्स क्या है? स्टैण्डर्ड पालिसी और ज़ीरो डेप में अंतर (बॉडीशॉप मैनेजर गाइड)

  2. थर्ड पार्टी (Third Party): आपकी 1st पार्टी पॉलिसी में आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अधिकतर साथ में मिलता है। यदि यह खत्म हो जाता है तो आपको थर्ड पार्टी अलग से रिन्यू करना होता है, वह 1st पार्टी (ओन डैमेज) में कवर नहीं होगा।

  3. कंज्यूमेबल्स (Consumables): फर्स्ट पार्टी बीमा में कंज्यूमेबल्स यानी कूलेंट, इंजन ऑयल, गियर ऑयल, नट-बोल्ट और क्लिप्स आदि कवर नहीं होते हैं। क्लेम लेने पर इन सभी पार्ट्स का पैसा आपको अपनी जेब से देना होता है।

  4. मैकेनिक या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट: यदि आपकी गाड़ी बिना एक्सीडेंट के बंद हो जाए, इंजन सीज हो जाए या कोई भी मैकेनिक/इलेक्ट्रिकल फॉल्ट आता है, तो वह फर्स्ट पार्टी बीमा में कवर नहीं होगा।

  5. घिसाई वाले पार्ट्स (Wear & Tear): आपकी गाड़ी के ऐसे सभी पार्ट्स जो निरंतर घिसते रहते हैं—जैसे क्लच प्लेट्स, ब्रेक्स, टायर, वाइपर ब्लेड्स, बेयरिंग आदि—भी इसमें शामिल नहीं होते हैं।

  6. डिप्रिसिएशन (Depreciation): नॉर्मल क्लेम लेने पर पॉलिसी में प्लास्टिक, रबर, नायलॉन और बैटरी पर 50%, फाइबर पर 30% और मेटल पार्ट्स पर 5% से 50% तक कटता है।

वर्कशॉप की ज़मीनी सच्चाई: मेरे अनुभव की बात करें तो जब इन सभी चीजों का पैसा (जो फर्स्ट पार्टी में कवर नहीं होता है) ग्राहक को अपनी जेब से देना पड़ता है, तो वह काफी बहस करते हैं। कोई-कोई तो बिल्कुल भी नहीं समझता और बोलता है कि "आप लोग मुझसे फालतू का पैसा ले रहे हैं, मेरा बीमा तो फर्स्ट पार्टी का है, इसमें तो मुझे कुछ नहीं देना होता है!"

यदि आपने यह पोस्ट पढ़ ली है तो आप समझ गए होंगे कि वर्कशॉप आपसे कभी भी गलत पैसा नहीं ले सकता और न ही बीमा कंपनी।

फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस में कितना क्लेम मिलता है?

यह पोस्ट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है कि आखिरकार बीमा कंपनी फर्स्ट पार्टी में कितना पैसा देती है। कई ग्राहक क्लेम प्रक्रिया को तब तक आगे नहीं बढ़ाते हैं जब तक वह जान नहीं लेते हैं कि उनको बीमा कंपनी कितना पैसा देगी।

आधे से ज्यादा ग्राहक यही सोचते हैं कि जो भी वर्कशॉप का बिल बनेगा, वह पूरा बीमा कंपनी हमें देगी। पर आपको मैं अपने अनुभव से बताऊँ, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पॉलिसी में क्या-क्या कवर है—नॉर्मल पॉलिसी है या ज़ीरो डेप। तो चलिए जानते हैं:

👉 कार और बाइक दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस क्लेम कैसे करें? (Bodyshop Manager का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

1. यदि आपकी पॉलिसी फर्स्ट पार्टी "नॉर्मल (Standard)" है तो कितने पैसे आपको देने होंगे?

यदि आपकी पॉलिसी नॉर्मल है तो वह पार्ट्स की घिसाई (Depreciation) आदि काट लेती है एवं सैलवेज (Salvage) चार्ज भी काटा जाता है।

उदाहरण: मान लेते हैं कि आपने क्लेम लिया और आपकी गाड़ी का बिल ₹20,000 रुपये बना, तो आपको नॉर्मल फर्स्ट पार्टी बीमा के तहत लगभग आधा (कम भी हो सकता है) पैसा (₹10,000) ही बीमा कंपनी देगी और आधा आपकी जेब से लग जाएगा।

क्योंकि नॉर्मल पॉलिसी के तहत रबर, प्लास्टिक, फाइबर आदि पर 50%, मेटल पार्ट्स पर उम्र के हिसाब से कटौतियाँ और लेबर पर भी टैक्स कट जाता है, जो कुल मिलाकर बिल का लगभग आधा बन जाता है।

2. यदि आपकी पॉलिसी फर्स्ट पार्टी "ज़ीरो डेप (Zero Dep)" है तो कितने पैसे आपको देने होंगे?

यदि आपने फर्स्ट पार्टी बीमा के साथ में ज़ीरो डेप (Nil Depreciation) कवर लिया है, तो जो मैंने आपको ऊपर डिप्रिसिएशन की कटौती बताई है वह नहीं लगेगी। इसमें केवल आपको फाइल चार्ज (IMT 22 Compulsory Deductible) देना होता है (यदि कंज्यूमेबल्स आदि पॉलिसी में कवर हैं तो)।

Note: यह सिर्फ वर्कशॉप की टाई-अप (Tie-up/Cashless) पॉलिसी में ही लागू होता है। यदि आपकी पॉलिसी बाहर से कराई गई है (नॉन-टाईअप), तो 5% से 10% सैलवेज (बदले गए कबाड़ का पैसा) कट सकता है। कोई-कोई टाई-अप पॉलिसी के MOU में भी 5% तक सैलवेज कटने का ज़िक्र होता है।

👉 जीरो डेप इन्शुरन्स क्या है? स्टैण्डर्ड पालिसी और जीरो डेप में अंतर (बॉडीशॉप मैनेजर गाइड)

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस कराने के बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अलग से लेना पड़ता है?

Ans: जब आप 1st Party Comprehensive Insurance लेते हैं, तो उसमें कानूनी रूप से Mandatory Third Party Insurance पहले से ही जुड़ा (Inbuilt) होता है। आपको अलग से लेने की ज़रूरत नहीं होती।

Q2. यदि मेरी गाड़ी चोरी हो जाती है तो फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस से कितना क्लेम मिलेगा?

Ans: चोरी के मामले में पुलिस की फाइनल अनट्रेस्ड रिपोर्ट (Untraced Report) जमा होने पर बीमा कंपनी आपकी पॉलिसी बॉन्ड पर दर्ज पूरी IDV (Insured Declared Value) राशि का भुगतान करती है।

Q3. नॉर्मल फर्स्ट पार्टी और ज़ीरो डेप फर्स्ट पार्टी में क्या अंतर है?

Ans: नॉर्मल फर्स्ट पार्टी में एक्सीडेंट होने पर पुरानी गाड़ी के पार्ट्स की घिसावट (Depreciation) का 30% से 50% पैसा ग्राहक को देना पड़ता है। ज़ीरो डेप में पार्ट्स का 100% क्लेम मिलता है और डिप्रिसिएशन शून्य हो जाता है।

Q4. क्लेम लेने पर कंपलसरी डिडक्टिबल (फाइल चार्ज) कितना लगता है?

Ans: 1500cc से कम की कार पर ₹1,000, 1500cc से ऊपर की कार पर ₹2,000 और टू-व्हीलर (बाइक/स्कूटर) पर ₹100 का सरकारी नियमानुसार फाइल चार्ज लगता ही है।

Q5. क्या फर्स्ट पार्टी बीमा में एक्सीडेंटल ड्राइवर या पैसेंजर का इलाज कवर होता है?

Ans: हाँ, यदि आपकी पॉलिसी में Personal Accident (PA) Cover और Paid Driver/Passenger Cover जुड़ा हुआ है, तो एक्सीडेंट की स्थिति में इलाज या मृत्यु/अपाहिज होने पर तय सीमा तक क्लेम मिलता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके मन से फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है, इसमें क्या कवर होता है और कितना क्लेम मिलता है, इससे जुड़े सारे डाउट दूर हो गए होंगे। बॉडीशॉप के मेरे व्यावहारिक अनुभव से मेरी यही सलाह है कि जब भी आप गाड़ी का इंश्योरेंस कराएं, तो सिर्फ प्रीमियम की कीमत न देखें; हमेशा First Party + Zero Dep + Consumable Cover ही चुनें ताकि एक्सीडेंट के समय आपको अपनी जेब से भारी रकम न चुकानी पड़े।

अगर आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा कोई सवाल है या वर्कशॉप का कोई अनुभव है, तो नीचे कमेंट करके ज़रूर पूछें!

Ad Code

Responsive Advertisement