मोटर इंश्योरेंस क्लेम कितने दिन में हो जाता है? जानिए बॉडीशॉप मैनेजर से क्लेम सेटलमेंट का असली सच

दोस्तों, आज की यह पोस्ट हर कार या बाइक मालिक के लिए पढ़ना बहुत जरूरी है! क्योंकि आपकी कार या बाइक के एक्सीडेंट होने के बाद आपका यही सवाल होता है कि "मोटर इंश्योरेंस क्लेम कितने दिन में हो जाता है?", मुझे गाड़ी कब मिलेगी, या मेरा पैसा वापस कब आएगा (नॉन-कैशलेस कैश में), या डिलीवरी ऑर्डर कब आएगा?

जब आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है, तो सबसे पहले आप गाड़ी को रिपेयर के लिए वर्कशॉप पर देते हैं। पूरी डॉक्यूमेंट प्रोसेस होने के बाद आप बॉडीशॉप मैनेजर या एडवाइजर से यही पूछते हैं कि मेरी गाड़ी मुझे कब कम्प्लीट होकर मिलेगी और क्लेम कितने दिनों में पास हो जाएगा।

जब आप इंटरनेट पर दुर्घटना के बाद क्लेम मिलने में कितना समय लगता है? सवाल को सर्च करेंगे, तो वह बीमा कंपनी आपको बताएगी कि "7 से 30 दिनों में आपका क्लेम सेटल हो जाएगा।" लेकिन एक बॉडीशॉप मैनेजर होने के नाते यह पूरा सच नहीं है! आज की इस पोस्ट में मैं आपको अंदर का वह सच बताऊंगा जो आपको कोई नहीं बताएगा कि गाड़ी कब मिलती है, क्लेम कब पास होगा और ऐसी कौन-सी वजह हैं जिनके कारण क्लेम में देरी हो सकती है।

मोटर इंश्योरेंस क्लेम कितने दिन में हो जाता है

⏱️ आपका इंश्योरेंस क्लेम सेटल कब होगा? — असली सच्चाई

आप सोचते हैं कि क्लेम कर देने के बाद तुरंत आपकी गाड़ी में काम शुरू कर दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं है। आपकी गाड़ी वर्कशॉप पर आने के बाद इस प्रक्रिया को कुछ स्टेज से गुजरना पड़ता है। इन सभी स्टेज के समय को जोड़ने के बाद ही आपकी गाड़ी की डिलीवरी डेट या समय फिक्स किया जाता है। आइए जानते हैं दुर्घटना के बाद क्लेम मिलने में कितना समय लगता है? सभी स्टेज के बारे में:

1. इंश्योरेंस प्रोसेस (Insurance Process)

  • रिपेयर एस्टीमेट प्रोसेस (Repair Estimation Process): जब आपकी गाड़ी वर्कशॉप पर पहुँचती है और सभी दस्तावेज आपके द्वारा दे दिए जाते हैं, तो सबसे पहले आपकी गाड़ी का एस्टीमेट तैयार किया जाता है। एस्टीमेट मतलब अनुमानित लागत। यदि आपकी गाड़ी कम डैमेज है तो जल्दी एस्टीमेट बन जाता है, और ज्यादा डैमेज है तो लगभग 1 दिन का समय लग सकता है। एस्टीमेट में वह सभी पार्ट्स डाले जाते हैं जो डैमेज हैं; इसी के आधार पर सर्वेयर असेसमेंट देता है।

  • क्लेम इंटीमेशन (Claim Intimation): जब आपकी गाड़ी का एस्टीमेट वर्कशॉप द्वारा बना दिया जाता है, तब आपके दिए गए डॉक्यूमेंट और एक्सीडेंट की डिटेल (एक्सीडेंट डेट, टाइम, जगह, कैसे हुआ आदि) के हिसाब से क्लेम इंटीमेट किया जाता है। क्लेम इंटीमेट का मतलब आपके एक्सीडेंट की जानकारी बीमा कंपनी तक पहुँचाना होता है। यह काम एस्टीमेट के बाद उसी दिन या अगले दिन हो जाता है।

  • सर्वेयर अपॉइंटमेंट (Surveyor Appointment): जब क्लेम इंटीमेट करके बीमा कंपनी को जानकारी दी जाती है, तब वह आपकी डैमेज कार या बाइक के लिए एक सर्वेयर (निरीक्षक) अपॉइंट करता है। क्लेम इंटीमेशन के बाद सर्वेयर अपॉइंट होने में 1 से 2 दिन का समय लग जाता है। किसी-किसी केस में उसी दिन भी सर्वेयर अपॉइंट किया जा सकता है।

  • सर्वे / निरीक्षण (Survey): एस्टीमेट बन गया, क्लेम भी दर्ज हो गया और सर्वेयर भी अपॉइंट हो गया। इसके बाद बारी आती है आपके वाहन का सर्वे होने की, जिसमें सर्वेयर अपॉइंट होने के बाद 24 से 72 घंटों में सर्वेयर आपकी गाड़ी का निरीक्षण करता है।

  • रिपेयर अप्रूवल (Repair Approval): सर्वे होने के बाद सर्वेयर आपकी गाड़ी का सही तरीके से निरीक्षण करता है कि वास्तव में डैमेज क्या-क्या है, और आपके सभी डॉक्यूमेंट व क्लेम फॉर्म की जानकारी वेरीफाई करता है। उसके बाद वह वर्कशॉप को अप्रूवल देता है। इस कार्य में 2 से 3 दिन का समय लग जाता है।

2. पार्ट्स ऑर्डर और रिपेयरिंग वर्क प्रोसेस (Parts Order & Repairing Work)

  • पार्ट्स उपलब्धता या ऑर्डर होना: आपकी गाड़ी का क्लेम इंटीमेशन, सर्वे और वर्क अप्रूवल मिलने के बाद वर्कशॉप मैनेजर आपकी गाड़ी के डैमेज पार्ट्स को स्पेयर स्टोर में चेक करता है कि कितने पार्ट्स उपलब्ध हैं और कितने मंगाने हैं। यदि आपकी गाड़ी कम डैमेज है और सभी पार्ट्स उपलब्ध हैं, तो 7 दिन में आपको गाड़ी दी जा सकती है। पर यदि आपकी गाड़ी मेजर डैमेज है और पार्ट्स का ऑर्डर करना पड़ता है, तो पार्ट्स वर्कशॉप तक पहुँचने में कम से कम 12 से 15 दिन का समय लग जाता है।

  • रिपेयरिंग वर्क (Repairing Work): अब जब आपकी गाड़ी के सभी पार्ट्स स्टोर में पहुँच जाते हैं, तो रिपेयर वर्क शुरू कर दिया जाता है। इसमें डेंटिंग/पेंटिंग, गाड़ी के सभी डैमेज पार्ट्स खोलना और पेंट होने के बाद लगाना शामिल है। सबसे पहले रिपेयर वर्क में आपकी गाड़ी के सभी डैमेज पार्ट्स खोलकर नए पार्ट्स सेट करके देखे जाते हैं, और जो पार्ट्स मिस-अलाइनमेंट हैं उनको प्रॉपर अलाइनमेंट मिलाकर सेट किया जाता है। फिर फाइनल करके पेंटिंग के लिए दिए जाते हैं और पेंट होने के बाद फिट कर दिए जाते हैं। गाड़ी कम्प्लीट होने के बाद फाइनल ट्रायल लिया जाता है, अलाइनमेंट व कैलिब्रेशन किया जाता है, और लैपटॉप लगाकर डायग्नोस किया जाता है कि कोई फॉल्ट का सिग्नल तो नहीं आ रहा है। इस रिपेयर प्रोसेस में लगभग 10 दिन का समय लग जाता है।

3. री-इंस्पेक्शन (RI) और डिलीवरी ऑर्डर (DO) प्रोसेस

  • री-इंस्पेक्शन (Re-Inspection / RI): जब आपकी गाड़ी पूरी तरह से तैयार हो जाती है, तो वर्कशॉप सर्वेयर को दोबारा बुलाता है। सर्वेयर चेक करता है कि जो असेसमेंट दिया गया था, उसी हिसाब से पार्ट्स बदले या रिपेयर हुए हैं या नहीं। चेक करने के बाद वह सभी डैमेज पार्ट्स को गाड़ी के आगे डलवा के फोटो खींचता है। इसके बाद वर्कशॉप के बॉडीशॉप मैनेजर सर्वेयर को प्री-इन्वॉयस देंगे, जिसके आधार पर सर्वेयर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है और प्री-इन्वॉयस में जो सुधार करना होता है वह कराता है। फिर 1 से 2 दिन बाद वह फाइनल बिल बनाने की अनुमति देता है।

  • डिलीवरी ऑर्डर (Delivery Order / DO): जब गाड़ी का री-इंस्पेक्शन हो जाता है और सर्वेयर के हिसाब से फाइनल बिल बन जाता है, तो वर्कशॉप मैनेजर उस बिल को बीमा कंपनी भेजता है और ईमेल करके DO के लिए रिक्वेस्ट करता है। डिलीवरी ऑर्डर मिलने के बाद ही ग्राहक को गाड़ी सौंपी जाती है। इस प्रोसेस में 3 से 7 दिन तक का समय लग सकता है, क्योंकि बीमा कंपनी भी सर्वेयर की रिपोर्ट और बिल को चेक करती है।

📊 क्लेम इंटीमेशन से लेकर डिलीवरी ऑर्डर तक लगने वाला कुल समय

  • नॉर्मल डैमेज (कम नुकसान): यदि आपकी गाड़ी नॉर्मल डैमेज है और स्पेयर में सभी पार्ट्स उपलब्ध हैं, तो आपकी गाड़ी 7 से 10 दिन में मिल जाती है।

  • मेजर डैमेज (ज्यादा नुकसान): यदि आपकी गाड़ी ज्यादा डैमेज है, तो इसमें पार्ट्स ऑर्डर होते हैं और गाड़ी रिपेयर भी थोड़ा लेट होती है, जिसमें आपको कम से कम 25 से 30 दिन लग जाते हैं।

इसका कारण यह है कि मेजर गाड़ियों में अप्रूवल भी थोड़ा लेट मिलता है, एवं डिलीवरी ऑर्डर से लेकर रिपेयर होने, पार्ट्स आने और सर्वेयर को रिपोर्ट तैयार करने में समय लग जाता है।

🚨 आपके मोटर क्लेम में देरी होने के मुख्य कारण

बॉडीशॉप एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ भी आसानी से नहीं होता है। आपने जरा सी गलती की और आपका क्लेम लटक सकता है। मैं कुछ ऐसे कॉमन और मुख्य कारण बताऊंगा जो मैं अक्सर हर दिन देखता हूँ:

1. इन्वेस्टिगेशन (Investigation) होना

यह मोटर क्लेम में देरी होने का सबसे बड़ा कारण है। वैसे यह कम केस में होता है—जब आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट मेजर होता है, या सर्वेयर एवं बीमा कंपनी को शक होता है कि कुछ गड़बड़ है या आप कुछ छुपा रहे हैं, या इसी एक्सीडेंट में किसी तीसरे पक्ष को नुकसान होता है एवं FIR भी होती है। ऐसे में बीमा कंपनी सर्वेयर के अलावा एक इन्वेस्टिगेटर अपॉइंट करती है जो स्पॉट पर जाकर आपसे मिलकर छानबीन करता है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है या नहीं। यदि आपकी गाड़ी के एक्सीडेंट का इन्वेस्टिगेशन होता है, तो इस प्रोसेस में कम से कम 15 से 20 दिन लग जाते हैं। फिर इन्वेस्टिगेटर अपनी पूरी रिपोर्ट बनाकर सर्वेयर को देता है, जिसे पढ़ने के बाद सर्वेयर अप्रूवल देता है (यदि सब सही है तो)। इस केस में क्लेम 20 दिन लेट हो जाता है।

2. ग्राहक द्वारा समय पर डॉक्यूमेंट न देना

यह भी क्लेम में देरी होने का एक बहुत बड़ा कारण है कि ग्राहक गाड़ी तो वर्कशॉप पर रख जाते हैं, पर जरूरी डॉक्यूमेंट टाइम पर नहीं देते हैं (जैसे DL, RC, Policy, FIR, TP Affidavit आदि)। कभी-कभी सर्वेयर भी कुछ डॉक्यूमेंट मांगता है, जैसे स्पॉट फोटो, गूगल टाइमलाइन आदि। वह भी समय पर न मिलने से क्लेम लेट हो जाता है।

मेरे अनुभव की बात करें: मेरे पास एक गाड़ी चार महीने से खड़ी है क्योंकि सर्वेयर ने डिले इंटीमेशन के लिए कुछ प्रूफ मांगे थे (जैसे मेडिकल सर्टिफिकेट आदि), लेकिन ग्राहक वह डॉक्यूमेंट अभी तक नहीं दे पाए हैं, इसलिए वह गाड़ी अभी भी खड़ी है।

3. पार्ट्स बैक-ऑर्डर होना

मान लेते हैं कि आपकी गाड़ी में 50 पार्ट्स डैमेज हैं और डाले जाने हैं। प्लांट पर 45 पार्ट्स तो उपलब्ध हैं जो वर्कशॉप के लिए डिस्पैच कर दिए जाते हैं, लेकिन 5 पार्ट्स जो उपलब्ध नहीं हैं, उनको बैक-ऑर्डर कर दिया जाता है जो कभी-कभी 1 महीने में वर्कशॉप तक पहुँचते हैं। ऐसा तब होता है जब आपकी गाड़ी के कुछ पुराने पार्ट्स कंपनी के पास नहीं होते, या नई गाड़ी के ऐसे पार्ट्स जो ज्यादा यूज होते हैं वे प्लांट पर स्टॉक में नहीं होते या शॉर्ट हो जाते हैं।

4. सर्वेयर की रिपोर्ट और RI में देरी होना

मैंने अपने कार्यकाल में यह भी होते देखा है कि गाड़ी कम्प्लीट होने के बाद सर्वेयर 2 दिन RI करने ही नहीं आते, और RI के बाद फाइनल रिपोर्ट बनाने में देरी कर देते हैं क्योंकि उनके पास और भी गाड़ियों की रिपोर्ट बनानी होती है। जब तक रिपोर्ट नहीं बनती, तब तक आपका क्लेम आगे नहीं बढ़ेगा।

5. डिलीवरी ऑर्डर (DO) में देरी होना

कभी-कभी सब ठीक हो जाता है पर DO आने में देर हो जाती है, क्योंकि बीमा कंपनी को सर्वेयर की रिपोर्ट में कुछ फोटो स्पष्ट नहीं मिलतीं जिन्हें दोबारा भेजना होता है। या फिर वे DO के टाइम पर कोई डॉक्यूमेंट, स्पॉट फोटो या वीडियो मांग सकते हैं। यदि उनको कोई पार्ट फोटो में सही दिखता है और लगता है कि इसे क्यों बदला गया है, तो इस सब को वर्कशॉप वालों को वेरीफाई कराना होता है। इसके बाद ही डिलीवरी ऑर्डर मिलता है, जिससे भी क्लेम में देरी हो जाती है।

6. वर्क अप्रूवल लेट मिलना

कदाचित सर्वेयर तो अपनी अंतरिम (Interim) रिपोर्ट बनाकर बीमा कंपनी को भेज देता है, लेकिन बीमा कंपनी कभी-कभी अप्रूवल देने में देरी कर देती है। ऐसा तब होता है जब हम प्रॉपर डॉक्यूमेंट या स्पॉट फोटो आदि जमा नहीं करते हैं।

⚡ क्लेम को जल्दी अप्रूव कराने के मेरे कुछ सीक्रेट्स (Secrets)

यदि आप चाहते हैं कि आपका क्लेम सफलतापूर्वक अप्रूव हो जाए और गाड़ी आपको सही समय पर मिल जाए, तो मैं कुछ ऐसे सीक्रेट्स बताने जा रहा हूँ जो आपको इंटरनेट पर कोई नहीं बताएगा:

👉 आपका मोटर क्लेम रिजेक्ट/नो क्लेम क्यों होता है? बॉडीशॉप मैनेजर से जानिये असली कारन

  • एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद स्पॉट फोटो/वीडियो लें: आपकी गाड़ी का जैसे ही एक्सीडेंट हो, तुरंत कम से कम 10-15 स्पॉट की फोटो खींच लें और 1 मिनट का चारों तरफ से वीडियो बना लें। यह क्लेम अप्रूव होने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है, क्योंकि स्पॉट फोटो में सब क्लियर हो जाता है। फिर आपसे सर्वेयर ज्यादा सवाल-जवाब नहीं करता और अप्रूवल तुरंत दे देता है।

  • 24 से 48 घंटे के अंदर क्लेम कर दें: आपको सबसे पहला काम स्पॉट फोटो के बाद यह करना है कि कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके क्लेम दर्ज कर देना है, या वर्कशॉप पर गाड़ी लाकर क्लेम इंटीमेट करवा देना है।

  • क्लेम से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट तुरंत दे दें: आपको वर्कशॉप पर आकर सबसे पहले सभी डॉक्यूमेंट (जैसे DL, RC, आधार, पैन, पॉलिसी, और FIR यदि हुई है तो) तुरंत दे देना है और क्लेम फॉर्म भर देना है, जिससे आपको जल्दी अप्रूवल मिल जाता है।

  • बॉडीशॉप मैनेजर/एडवाइजर और सर्वेयर के संपर्क में रहें: आपको क्लेम करने के बाद शांत नहीं बैठना है। आपको बॉडीशॉप डिपार्टमेंट और सर्वेयर से बातचीत करते रहना है ताकि आपको हर चीज की अपडेट रहे कि कुछ कमी तो नहीं है या सर्वे हुआ है या नहीं, कब होगा। यह सब पूछते रहने से एडवाइजर को लगेगा कि ग्राहक एक्टिव हैं, इनकी गाड़ी का काम जल्दी करवाना है।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. कैशलेस क्लेम (Cashless Claim) और रीइम्BURSEMENT क्लेम के समय में क्या अंतर होता है?

जवाब: कैशलेस क्लेम में यदि पार्ट्स उपलब्ध हैं तो गाड़ी 7 से 10 दिन में वर्कशॉप से बन कर मिल जाती है और आपको पूरा पैसा जेब से नहीं देना पड़ता। रीइम्BURSEMENT क्लेम में गाड़ी तो रिपेयर होकर जल्दी मिल सकती है (यदि आप खुद पूरा बिल चुका दें), लेकिन बीमा कंपनी से आपका पैसा बैंक खाते में वापस आने में 15 से 30 दिन का समय लग जाता है।

Q2. एक्सीडेंट के कितने दिन के अंदर इंश्योरेंस क्लेम इंटीमेट करना जरूरी होता है?

जवाब: नियम के मुताबिक एक्सीडेंट होने के 24 से 48 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को क्लेम इंटीमेट कर देना चाहिए। यदि आप 3-4 दिन से ज्यादा देरी करते हैं, तो सर्वेयर आपसे डिले इंटीमेशन का वैलिड कारण या मेडिकल सर्टिफिकेट मांग सकता है, जिससे क्लेम अटक सकता है।

Q3. क्या डिलीवरी ऑर्डर (DO) मिले बिना गाड़ी वर्कशॉप से घर ले जा सकते हैं?

जवाब: नहीं! कैशलेस क्लेम में जब तक बीमा कंपनी सर्वेयर की फाइनल रिपोर्ट और बिल देखकर डिलीवरी ऑर्डर (DO) जारी नहीं करती, तब तक वर्कशॉप एडवाइजर आपको गाड़ी हैंडओवर नहीं कर सकता।

Q4. अगर गाड़ी के पार्ट्स बैक-ऑर्डर हो जाएं तो ग्राहक को क्या करना चाहिए?

जवाब: पार्ट्स बैक-ऑर्डर होने पर आप वर्कशॉप मैनेजर से पार्ट्स का पार्ट नंबर और ऑर्डर आईडी ले सकते हैं। साथ ही आप अपनी गाड़ी के कस्टमर केयर पर फॉलो-अप लेकर पार्ट्स की डिलीवरी जल्दी करवाने का प्रयास कर सकते हैं।

💬 निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, तो यह था मोटर इंश्योरेंस क्लेम का पूरा और असली सच! अगर आपकी गाड़ी नॉर्मल डैमेज है तो 7 से 10 दिन में गाड़ी मिल जाती है, और मेजर एक्सीडेंट में 25 से 30 दिन का समय लग सकता है।

अगर आप मेरे बताए गए सीक्रेट्स (जैसे स्पॉट फोटो लेना, टाइम पर डॉक्यूमेंट देना और एडवाइजर के टच में रहना) फॉलो करेंगे, तो आपका क्लेम बिना किसी रुकावट के जल्दी अप्रूव हो जाएगा। यदि आपका क्लेम से जुड़ा कोई और सवाल हो, तो नीचे कमेंट करके बेझिझक पूछें!

Ad Code

Responsive Advertisement