Third Party Claim (TP) क्या होता है: जानिए TPP और TPPD का पूरा प्रोसेस

दोस्तों, आज मैं आपके लिए एक ऐसी पोस्ट लेकर आया हूँ जिसमें बहुत से ग्राहक कन्फ़्यूज़ होते हैं, वह है Third Party Claim (TP) क्या होता है? आज की पोस्ट में इसे पूरी तरह से कवर किया जाएगा मेरे अनुभव से, ताकि आप जीवन में कभी भी इस टॉपिक को लेकर कन्फ़्यूज़ नहीं होंगे।

इसी पोस्ट में आपको Third Party Insurance Claim Process, नियम और सच्चाई हिंदी में बताने वाला हूँ जो आपको काफी मदद करेगी समझने में। काफी लोग थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को यह समझ लेते हैं कि "यह तो मेरी गाड़ी का बीमा है" और वर्कशॉप में आकर पूछते हैं कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है एवं थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम कितना मिलता है?

जब भी किसी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है तो उसे यह समझ ही नहीं आता है कि Third Party Insurance Claim क्या है, यह मिलता किसे है और इसे लेने की प्रोसेस क्या होती है। आज की पोस्ट में हम जानते हैं मेरे बॉडीशॉप अनुभव से कि Third Party Insurance Claim Process in Hindi क्या है और इसे मिलने में आपको कितने समय का इंतज़ार करना होता है, जानते हैं विस्तार से।

tp-claim-tpp-tppd-kya-hai

Third Party Claim (TP) क्या होता है?

जब भी आप नई गाड़ी लेते हैं तो आपको साथ में एक पॉलिसी दी जाती है, तब ही आपको गाड़ी वर्कशॉप के बाहर निकालने को मिलती है। या फिर जब आप पॉलिसी रिन्यू कराते हैं, तो इस पॉलिसी में एक हिस्सा होता है First Party (Own Damage) जो पॉलिसी में बायीं तरफ दर्शाया जाता है।

इसी पॉलिसी में एक हिस्सा होता है Third Party (TP) जो पॉलिसी में दायीं तरफ होता है, जो सरकार के नियम के अनुसार हर कार, बाइक या सभी वाहनों में होना अनिवार्य है। यदि आपकी गाड़ी रोड पर चल रही है तो मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के तहत उसमें TP पॉलिसी होना अनिवार्य होती है।

अब आप यह न पूछना कि मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा बीमा फर्स्ट पार्टी है या थर्ड पार्टी? मैंने सब बता दिया है। जब आप नई गाड़ी लेते हैं तो 3 साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस दिया जाता है एवं 1 साल का 1st पार्टी इंश्योरेंस दिया जाता है, और चौथे साल दोनों एक साथ रिन्यू कराने होते हैं।

जब आपकी गाड़ी किसी अनजान व्यक्ति, या उसकी प्रॉपर्टी जैसे गाड़ी आदि में लग जाती है तो वह व्यक्ति आप पर क्लेम करता है, तो आपकी पॉलिसी उसका भुगतान करती है। इसे Third Party Claim कहते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो मोटर इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी वह होती है जो न तो गाड़ी मालिक है, न उसका ड्राइवर है और न ही बीमा कंपनी से उसका कोई संबंध होता है। यह वह व्यक्ति या प्रॉपर्टी होती है जिसका नुकसान आपकी गाड़ी के एक्सीडेंट से होता है। TP को दो हिस्सों में बाँटा गया है:

1. TPP (Third Party Person) क्या होता है?

जब आपकी गाड़ी के एक्सीडेंट में किसी राह चलते व्यक्ति, किसी गाड़ी में बैठे व्यक्ति, या सवारी को गंभीर चोट लग जाए, वह अपाहिज हो जाए या मृत्यु हो जाती है—तब इस क्लेम को TPP (Third Party Person) के तहत कवर किया जाता है।

इस कवर के तहत केवल इंसानी चोट या मृत्यु होने पर ही इंश्योरेंस कंपनी आपके बीमे पर उस पर्सन को क्लेम देती है।

  • TPP में कितना मुआवजा मिलता है?

    इसमें ऐसी कोई मुआवजे की सीमा तय नहीं की गई है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि पीड़ित व्यक्ति की उम्र कितनी है, वह कितना कमाता है और परिवार उस पर कितना आश्रित है। इस हिसाब से बीमा कंपनी को करोड़ों रुपये भी देने होते हैं।

उदाहरण: मान लेते हैं कि आपकी गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और वह केवल 30 साल का था, अपने घर में अकेला कमाने वाला था और उसकी मासिक आय ₹50,000 रुपये महीने थी। तब कोर्ट के आदेशानुसार बीमा कंपनी को उसके जिंदगी भर की कमाई देनी होगी Third Party Person Claim के तहत।

2. TPPD (Third Party Property Damage - संपत्ति का नुकसान)

इसकी हेडिंग से ही आप समझ सकते हैं—संपत्ति का नुकसान! यानी यदि आपकी गाड़ी से किसी की कार का नुकसान, मकान का नुकसान या किसी भी प्रॉपर्टी का नुकसान हो जाता है, तो वह नुकसान TPPD के तहत कवर किया जाता है।

  • TPPD में कितना मुआवजा मिलता है?

    मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यदि एक्सीडेंट में किसी की प्रॉपर्टी डैमेज होती है, तो बीमा कंपनी केवल ₹7.5 लाख (साढ़े सात लाख रुपये) का मुआवजा ही देती है। यह इसकी अधिकतम सीमा है।

यदि आपके द्वारा किए गए एक्सीडेंट में किसी की कार डैमेज होती है या घर, दुकान आदि डैमेज होती है और उसमें ₹20 लाख का खर्चा आता है, तो बीमा कंपनी आपकी TP पॉलिसी पर केवल ₹7.5 लाख रुपये ही देगी। बाकी का भुगतान आपको ही अपनी जेब से करना होगा।

Note: आपको थर्ड पार्टी पॉलिसी तो करानी ही पड़ती है, तो जब भी पॉलिसी कराएँ तो उसमें देख लें कि केवल TP cover है या TPP और TPPD दोनों भी कवर हैं। अधिकतर पॉलिसी में केवल TP cover होता है, तो आप चेक करें। यदि ये दोनों कवर न हों तो आपको करा लेना चाहिए।

थर्ड पार्टी क्लेम में जानिए तीनों पक्ष (Three Parties)

सभी बीमा धारकों को First Party और Third Party तो पता होता है, पर इसमें Second Party कौन होती है यह नहीं पता होता है। अक्सर मुझसे ग्राहक सवाल करते हैं कि सेकेंड पार्टी कौन है, तो आज मैं आपको तीनों पक्षों के बारे में बताता हूँ:

  • First Party (प्रथम पक्ष): फर्स्ट पार्टी को Own Damage भी कहते हैं। यानी इसके तहत एक्सीडेंट होने पर आपकी गाड़ी, ड्राइवर और उसमें बैठी सवारियों को कवर किया जाता है, इसे फर्स्ट पार्टी कहते हैं। जब आप क्लेम लेते हैं तो आपकी गाड़ी का पूरा क्लेम बीमा देती है और यदि ड्राइवर और सवारी चोटिल हैं तो उसका पैसा भी फर्स्ट पार्टी के तहत बीमा देती है (ड्राइवर कवर और पैसेंजर कवर होना ज़रूरी है)।

  • Second Party (द्वितीय पक्ष): इसमें सेकेंड पार्टी बीमा कंपनी को कहा जाता है जो एक्सीडेंट होने पर क्लेम देती है।

  • Third Party (तृतीय पक्ष): अब यह ज्यादा बताने की ज़रूरत तो नहीं है, पर बता देता हूँ कि आपकी गाड़ी से जिस व्यक्ति या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचा है, उसे थर्ड पार्टी कहते हैं।

Third Party Claim कैसे लेते हैं? (Step-by-Step Process)

यदि आपकी गाड़ी में कोई टक्कर मार दे या आप किसी की गाड़ी या व्यक्ति में टक्कर मार देते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को पढ़ें। इसमें वह प्रोसेस बताई गई है जिससे आप या वह व्यक्ति थर्ड पार्टी क्लेम ले सकता है:

Step 1: एक्सीडेंट के बाद तुरंत FIR दर्ज करें

देखिए, यदि आपको या किसी को थर्ड पार्टी क्लेम लेना है, तो सबसे पहले उसको एक्सीडेंट के बाद FIR करानी ज़रूरी है। क्योंकि बिना स्पॉट पंचनामे के क्लेम फाइल हो ही नहीं सकता है। पुलिस केस डायरी बनाएगी जिसमें गाड़ी नंबर, एक्सीडेंट की जगह, ड्राइवर की गलती आदि लिखती है। थर्ड पार्टी क्लेम में FIR बहुत ज़रूरी होती है।

Step 2: MACT (Motor Accident Claims Tribunal) में केस फाइल करें

सबसे पहले आपको बता दें कि थर्ड पार्टी क्लेम वर्कशॉप के माध्यम से नहीं होता है। आपको एक वकील करना होता है और उसके माध्यम से MACT कोर्ट में अपना केस फाइल करना होता है।

Step 3: इंश्योरेंस द्वारा सर्वे और कोर्ट का समन

कोर्ट जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है, उस गाड़ी की बीमा कंपनी को नोटिस भेजता है। इसके बाद बीमा कंपनी द्वारा सर्वेयर अपॉइंट किया जाता है। यदि प्रॉपर्टी डैमेज है (TPPD के तहत), तो वह नुकसान का निरीक्षण करता है और असेसमेंट तैयार करता है।

यदि गाड़ी किसी व्यक्ति में टकराई है (TPP के तहत), तो सर्वेयर उसका निरीक्षण करता है एवं अस्पताल के बिल आदि के हिसाब से असेसमेंट तैयार करता है।

Step 4: अंत में कोर्ट का फैसला और क्लेम सेटलमेंट

इंश्योरेंस का वकील और आपका वकील कोर्ट में अपने-अपने सबूत पेश करते हैं और बहस की जाती है, जो आम तौर पर हर केस में होती है। जब सभी सबूत आपके पक्ष में पाए जाते हैं, तो कोर्ट के जज द्वारा एक राशि तय की जाती है, जिसे बीमा कंपनी सीधे पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कर देती है।

👉 आपका मोटर क्लेम रिजेक्ट/नो क्लेम क्यों होता है? बॉडीशॉप मैनेजर से जानिये असली कारन

👉 जीरो डेप इन्शुरन्स क्या है? स्टैण्डर्ड पालिसी और जीरो डेप में अंतर (बॉडीशॉप मैनेजर गाइड)

👉 मोटर इंश्योरेंस क्लेम कितने दिन में हो जाता है? जानिए बॉडीशॉप मैनेजर से क्लेम सेटलमेंट का असली सच

Third Party Claim Settlement में कितना समय लग सकता है?

जैसा कि आप कोर्ट केस के बारे में जानते हैं, जब तक दोनों वकीलों की बहस और सभी बयान और सबूतों से सच सामने नहीं आता है, तब तक केस की तारीख आगे बढ़ती रहती है। थर्ड पार्टी क्लेम इतनी भी आसानी से नहीं मिलता है।

थर्ड पार्टी के क्लेम में 3 महीने से लेकर 1 साल या उससे ज्यादा का समय भी लग सकता है, इसकी कोई एक निश्चित सीमा नहीं होती है। जिसके पास जितने सही सबूत या गवाह होते हैं, उस हिसाब से समय लगता है। कभी-कभी वकील का सजग और जागरूक होना भी ज़रूरी होता है, नहीं तो कई वकील केस अटकाते भी हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या Third Party Insurance से मेरी खुद की गाड़ी के रिपेयर का क्लेम मिलेगा?

Ans: बिल्कुल नहीं! थर्ड पार्टी इंश्योरेंस केवल सामने वाले (तीसरे व्यक्ति) के नुकसान की भरपाई करता है। अपनी गाड़ी को रिपेयर कराने के लिए आपके पास First Party (Own Damage / Zero Dep) इंश्योरेंस होना अनिवार्य है।

Q2. यदि एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के पास Third Party Insurance नहीं है तो क्या होगा?

Ans: यदि एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी का बीमा नहीं है, तो MACT कोर्ट गाड़ी के मालिक की निजी संपत्ति (घर, जमीन या गाड़ी) को नीलाम करके पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलाने का आदेश देती है।

Q3. TPPD के तहत 7.5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने पर बाकी पैसा कौन देगा?

Ans: बीमा कंपनी नियम के अनुसार अधिकतम ₹7.5 लाख ही देगी। इसके ऊपर का जितना भी नुकसान (जैसे ₹2-₹5 लाख अतिरिक्त) होगा, वह एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के मालिक/ड्राइवर को खुद अपनी जेब से देना पड़ेगा।

Q4. क्या Third Party Claim के लिए वर्कशॉप जाना पड़ता है?

Ans: नहीं, थर्ड पार्टी क्लेम वर्कशॉप या गैरेज के कैशलेस प्रोसेस से नहीं मिलता। यह पूरी तरह से पुलिस FIR और MACT कोर्ट के जरिए कानूनी प्रक्रिया से सेटल होता है।

Q5. Third Party Claim फाइल करने की समय सीमा क्या होती है?

Ans: नए मोटर व्हीकल नियमों के अनुसार, एक्सीडेंट होने के 6 महीने के भीतर पीड़ित व्यक्ति या उसके परिवार को MACT कोर्ट में क्लेम की अर्जी दाखिल करनी होती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Third Party Claim (TP), TPP और TPPD का पूरा गणित अच्छे से समझ आ गया होगा। 8 साल के बॉडीशॉप अनुभव से मेरी यही सलाह है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस केवल आपको कानूनी झंझटों और पुलिस चालान से बचाता है। अपनी गाड़ी की सुरक्षा के लिए हमेशा First Party + Zero Dep कवर ज़रूर रखें। अगर आपके मन में क्लेम से जुड़ा कोई भी सवाल या अनुभव है, तो नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएं!

Ad Code

Responsive Advertisement