एक ग्राहक का DL नाम मिसमैच होने पर कार क्लेम रिजेक्ट हुआ, फिर ऐसे हुआ पास - रियल केस

क्या आपका भी DL name mismatch होने पर कार क्लेम रिजेक्ट हो गया? तो आपको डरना नहीं है, केवल मेरी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना है। आपको बता दें कि अधिकतर क्लेम DL की वजह से ही रिजेक्ट होते हैं—किसी का एक्सपायर हो जाता है और किसी के DL में नेम ही मिसमैच होता है, जिससे क्लेम नो-क्लेम कर दिया जाता है।

आज की पोस्ट एक ऐसी ही रियल केस पर आधारित है जो मैं आपको विस्तार से बताने वाला हूँ। आप इस पोस्ट को पढ़ेंगे तो खुद ही समझ जाएंगे कि एक छोटी सी नाम या सरनेम में गलती मोटर क्लेम पर कितनी भारी पड़ सकती है। यहाँ तक कि DL में नाम मिसमैच होने की वजह से आपका क्लेम रिजेक्ट या नो-क्लेम भी किया जा सकता है।

90% ग्राहकों को लगता है कि कार या बाइक का एक्सीडेंट हुआ तो बस गैरेज में गाड़ी जमा कर दो, वह अपने आप ही सही करके दे देंगे क्योंकि हमने बीमा जो लिया है। ज्यादा से ज्यादा RC, DL और पॉलिसी ही तो लगती है और क्लेम पास हो जाता है।

पर आपको बता दें कि बहुत से केसों में insurance claim rejection की असली वजह DL ही होता है। आज की पोस्ट या जिस घटना की मैं बात करने जा रहा हूँ, उसमें dl name mismatch car claim reject हो गया था, जिसका मैं आपको लाइव उदाहरण देने जा रहा हूँ।

car-claim-rejected-due-to-driving-license

जब ग्राहक अपनी एक्सीडेंटल कार वर्कशॉप पर लेकर आए

यह बात कुछ महीने ही पुरानी है, एक ग्राहक अपनी डैमेज कार मेरे पास लेकर आए जो पीछे से ज्यादा डैमेज थी। उसमें खर्चा होगा लगभग ₹50,000 का। आपको बता दूँ कि मुझे इतना अनुभव तो हो ही गया है कि मैं डैमेज देखकर अंदाजा लगा सकता हूँ।

ग्राहक ने मुझसे कहा कि "सर, ये लीजिए मेरे RC, DL और पॉलिसी और आप क्लेम की प्रोसेस शुरू कर दीजिए और मेरी गाड़ी जल्दी बना दीजिए क्योंकि मेरे घर पर शादी का फंक्शन है।" मैंने कहा—"जी सर, बिल्कुल। आपने RC, DL और पॉलिसी तो दे दी है, आप अपने आधार और पैन कार्ड दे दीजिए।"

उन्होंने आधार और पैन कार्ड दिए और मैंने क्लेम प्रोसेस के तहत उनसे एक्सीडेंट की सारी डिटेल ले ली और सर से कहा कि "अब आप जा सकते हैं, मैं एस्टीमेट बनाकर आपका क्लेम इंटीमेशन कर दूंगा।"

अब मैं जब उनका क्लेम फॉर्म चेक कर रहा था तो बाकी डिटेल सब सही भरी थी और उनका नाम मनोज तिवारी (काल्पनिक नाम) था और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम था मनोज त्रिपाठी। तो मैंने सोचा कि ये दोनों लोग अलग-अलग होंगे क्योंकि सरनेम अलग है दोनों डॉक्यूमेंट में।

फिर भी मैंने एक बार ग्राहक को कॉल किया और बोला कि "सर, आपके DL में नाम मनोज त्रिपाठी (काल्पनिक नाम) है और पॉलिसी और RC पर मनोज तिवारी है, तो ये अलग-अलग हैं।" तो उन्होंने बोला—"मैं ही हूँ, बस DL में सरनेम गलत है।"

मैंने उनको तुरंत टोका कि "आप पहले अपने DL में सरनेम सुधार करवा लीजिए, नहीं तो आपका क्लेम DL name mismatch होने के कारण रिजेक्ट हो जाएगा।" उन्होंने कहा—"नहीं होगा, मैं कई बार क्लेम ले चुका हूँ।" मैंने फिर एक बार बोला कि "सर, आप ध्यान दें कि मैं क्या कह रहा हूँ", पर उन्होंने मेरी एक न सुनी।

फिर क्या, मैं आगे बढ़ गया और क्लेम इंटीमेट कर दिया गया। सर्वे हुआ और फिर सर्वेयर डॉक्यूमेंट चेक करने लगा।

DL Name Mismatch का खुलासा ऐसे हुआ

सर्वेयर ने अपने नियमानुसार गाड़ी का सर्वे किया जैसे चारों तरफ से फोटो होती हैं, वह लीं और सभी डैमेजेस को कवर किया और मुझे असेसमेंट दिया एस्टीमेट के हिसाब से। यहाँ तक तो सब ठीक था।

इसके बाद सर्वेयर मेरे साथ ऑफिस आए और उन्होंने डॉक्यूमेंट चेक करना शुरू कर दिया। मुझे तो पता ही था, तो मैं डर रहा था कि अब पकड़े जाएंगे। सब डॉक्यूमेंट चेक कर लिए, यहाँ तक भी ठीक था।

फिर उन्होंने क्लेम फॉर्म चेक किया—एक्सीडेंट डेट सही थी, टाइम सही था, दुर्घटना का कारण भी सही था। फिर आए वह DL डिटेल पर, तो क्लेम फॉर्म पर एक जगह ड्राइवर का रिलेशन लिखा होता है इंश्योर्ड से (Driver Relation with Insured), तो उसमें Owner लिखा था।

👉 ग्राहक की इस गलती से कार क्लेम हुआ No Claim/Reject, फिर ऐसे मिला पैसा – Real Case

सर्वेयर का दिमाग घूमा और उसने फिर से डॉक्यूमेंट देखे, तो सभी डॉक्यूमेंट में तो मनोज तिवारी था पर DL में मनोज त्रिपाठी था। तो उन्होंने तुरंत dl name mismatch car claim reject कर दिया।

सर्वेयर ने तुरंत इस पर ऑब्जेक्शन लगा दिया कि—"गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति और पॉलिसीहोल्डर के कागजातों में नाम का मिसमैच है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना के समय अधिकृत व्यक्ति ही गाड़ी चला रहा था या नहीं।"

ग्राहक ने एक एफिडेविट भी दिया बीमा कंपनी और सर्वेयर को कई दल में जो नाम है वह मेरा ही है इसे मान्य किया जाये लेकिन बीमा कंपनी फिर भी नहीं मानी,

बीमा कंपनी ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और क्लेम फाइल पर Claim Rejected Due to DL Mismatch का ठप्पा लगाकर फाइल बंद कर दी।

DL Name Mismatch होने पर फिर कैसे हुआ क्लेम पास?

अब जब यह बात मैंने ग्राहक को बताई तो वह उल्टा मुझ पर भड़क गए कि "आप पहले बता देते तो मैं किसी और का DL लगा देता, मैं आपके यहाँ क्लेम लेने ही नहीं आता, किसी और वर्कशॉप में चला जाता।" जबकि इसमें हमारी एक परसेंट भी गलती नहीं थी।

ऐसे केसों में ग्राहक हमको ही गलत मानते हैं क्योंकि उनका कहना होता है कि गाड़ी और पॉलिसी हमने आपके यहाँ से ही ली है। पर मैं आपको बता दूँ कि पॉलिसी कहीं से भी हो, नियम सबके बराबर होते हैं।

फिर जैसे-तैसे हमने ग्राहक को समझाया कि "सर, अब फँस तो चुके हैं, अब हमें कोई DL mismatch का सॉल्यूशन मिलकर निकालना होगा, पर आपको इसके लिए हमें समय देना होगा।" इसके बाद ग्राहक माने और फिर मैंने सर्वेयर से बात की और उनके ऊपर के अधिकारियों को ईमेल के थ्रू जानकारी दी कि ऐसा हुआ है, अब क्या हो सकता है।

फिर कंपनी की तरफ से ईमेल आया (कई 1 महीने मेहनत करने के बाद) कि—"तिवारी जी (काल्पनिक नाम) का DL तो वैलिड है, केवल नाम ही मिसमैच है, तो आप इसे अपडेट करवा लीजिए, हम क्लेम दे देंगे।"

फिर यही बात मैंने ग्राहक को बताई, तो उन्होंने RTO में एप्लीकेशन डाली और उनका नाम अपडेट होकर आया और फिर हमें वर्क अप्रूवल मिला। और ग्राहक का जो क्लेम DL mismatch होने की वजह से रिजेक्ट हुआ था, वह पास हो गया!

👉 कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

👉 फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है और इसमें कितना क्लेम मिलता है?

👉 IMT 5 Voluntary Deductible (ऐच्छिक कटौती) क्या है: क्या इसे लेना चाहिए या नहीं

निष्कर्ष (Conclusion)

तो आपने देखा कि कैसे एक छोटी सी मिस्टेक होने की वजह से एक ग्राहक को कितना परेशान होना पड़ा। इसलिए आप जब भी क्लेम लें तो RC, पॉलिसी और DL में नाम या सरनेम जरूर देख लें कि सही है या नहीं। यदि सही नहीं होगा तो आपका भी क्लेम dl mismatch car claim reject कर दिया जाएगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या Driving License (DL) में सरनेम या नाम की स्पेलिंग गलत होने पर कार क्लेम रिजेक्ट हो सकता है?

Ans: हाँ, यदि आपके ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की RC या बीमा पॉलिसी में नाम या सरनेम अलग-अलग है, तो बीमा कंपनी इसे 'डॉक्यूमेंट मिसमैच' मानकर आपका क्लेम रिजेक्ट या नो-क्लेम (No Claim) कर सकती है।

Q2. यदि DL Name Mismatch के कारण क्लेम रिजेक्ट हो जाए तो क्या उपाय करना चाहिए?

Ans: सबसे पहले बीमा कंपनी को लिखित में सूचित करें कि यह केवल एक प्रिंटिंग या राइटिंग मिस्टेक है। इसके बाद RTO जाकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस में सही नाम/सरनेम अपडेट करवाएं और RTO की रसीद या सुधरा हुआ DL बीमा कंपनी को जमा करके फाइल री-ओपन कराएं।

Q3. क्या क्लेम रिजेक्ट होने के बाद गाड़ी मालिक किसी दूसरे व्यक्ति का DL लगा सकता है?

Ans: नहीं, क्लेम फॉर्म और सर्वे रिपोर्ट में एक बार जिस ड्राइवर का नाम और DL दर्ज हो जाता है, उसे बाद में बदलना गैर-कानूनी माना जाता है। इससे क्लेम धोखाधड़ी (Fraud) की श्रेणी में आकर हमेशा के लिए रिजेक्ट हो सकता है।

Q4. RTO में ड्राइविंग लाइसेंस में नाम सुधरवाने में कितना समय लगता है?

Ans: RTO में एप्लीकेशन और जरूरी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स (जैसे आधार कार्ड या गजट नोटिफिकेशन) जमा करने के बाद सामान्यतः 15 से 30 दिनों के भीतर DL में नाम अपडेट हो जाता है।

Q5. RC, Policy और DL में नाम अलग होने से बचने के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए?

Ans: गाड़ी खरीदते समय और बीमा कराते समय अपने आधार कार्ड और DL के हिसाब से ही नाम दर्ज करवाएं। यदि किसी एक डॉक्यूमेंट में गलती है, तो क्लेम की नौबत आने से पहले ही उसे RTO या बीमा कंपनी से सुधरवा लें।

Ad Code

Responsive Advertisement