जानिये मोटर कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स के बारे में सब कुछ: फायदे, कवरेज और एक्सक्लूजन

दोस्तों, आज की पोस्ट में एक और महत्वपूर्ण जानकारी कवर होने वाली है जो हर मोटर मालिक के लिए जानना बहुत जरूरी है—वह है कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स। अधिकतर मोटर मालिकों को कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स का मतलब (Comprehensive Insurance Meaning) ही पता नहीं होता है। आप बस आज की पोस्ट पढ़ लें, आपको सब पता चल जाएगा।

मैंने अक्सर कई लोगों को देखा है कि केवल पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए वह सस्ता सा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ले लेते हैं। इससे आप ट्रैफिक पुलिस से तो बच जाएंगे, पर यदि आपकी गाड़ी का (भगवान न करे) एक्सीडेंट हो जाता है, तो आपको लाखों रुपये भरने पड़ सकते हैं।

जब भी कोई अपने लिए नयी या पुरानी बाइक या कार लेता है, तो उसके मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि कौन सा इंश्योरेंस लें जो पूरी तरह सुरक्षित हो, जिसमें मेरी गाड़ी भी कवर हो जाए और चालान भी न कटे। तो वह है कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स! तो चलिए विस्तार से समझते हैं—

comprayhansive inshuruns ke baare mein sab kuchh

कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स क्या होता है? (Comprehensive Car Insurance Meaning in Hindi)

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया है कि यदि आप केवल चालान से बचने के लिए सस्ता इंश्योरेंस ले लेते हैं और एक्सीडेंट होता है, तो जब लाखों का बिल बनता है तब आपको समझ आता है कि "मैं गलती कर गया हूँ, सही कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स पॉलिसी ले लेता तो बहुत सही होता।"

यदि आप अपनी गाड़ी को एक्सीडेंट, चोरी, आग, दंगे या भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको मोटर कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं—

बिल्कुल आसान शब्दों में कहें तो Comprehensive Motor Insurance Policy एक ऐसी पॉलिसी होती है जिसमें फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी दोनों कवर होते हैं, जिसे हम ऑल-इन-वन (All-in-One) प्लान भी कह सकते हैं। इसमें आपकी अपनी गाड़ी की सुरक्षा और यदि आपकी गाड़ी से किसी का नुकसान हो जाता है, तो इन दोनों कंडीशन में आपका पैसा बच जाता है।

कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स आपको दो तरह से सुरक्षित रखता है:

1. अपनी गाड़ी के नुकसान का कवर - OD (Own Damage Cover)

यदि आपकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाती है (यानी एक्सीडेंट हो जाता है) और गाड़ी में बहुत ज्यादा डैमेज होने के कारण खर्चा ज्यादा आता है, तो आपकी गाड़ी में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स के तहत ओन डैमेज में होती है (यदि जीरो डेप आदि कवर है तब)।

👉 फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है और इसमें कितना क्लेम मिलता है? (बॉडीशॉप अड्वाइज़)

उदाहरण: मान लेते हैं आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी में ₹3 लाख का खर्चा है एवं पॉलिसी में ओन डैमेज के तहत जीरो डेप भी कवर है, तो बीमा कंपनी आपसे केवल फाइल चार्ज (IMT 22 के तहत 1500cc इंजन तक ₹1000 एवं 1500cc इंजन से ऊपर ₹2000 फाइल चार्ज) और कंज्यूमेबल्स (कूलेंट, नट, बोल्ट, क्लिप्स, ऑयल आदि) का ही पैसा काटती है और बाकी पैसा बीमा कंपनी देती है।

2. थर्ड पार्टी कवर (Third Party Coverage)

यदि आपकी गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में किसी व्यक्ति, उसकी प्रॉपर्टी या किसी भी प्रकार के शारीरिक नुकसान की भरपाई थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के तहत की जाती है।

उदाहरण: यदि आपकी गाड़ी किसी व्यक्ति में लग जाती है और उसको गंभीर चोट आती है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसका पैसा थर्ड पार्टी के तहत बीमा आपकी पॉलिसी पर देती है। ऐसे ही यदि आपकी गाड़ी किसी के घर, दुकान या किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी में लग जाती है, तो उसके नुकसान की भरपाई आपके थर्ड पार्टी बीमा के द्वारा पीड़ित व्यक्ति को की जाती है।

👉 Third Party Claim (TP) क्या होता है: जानिए TPP और TPPD का पूरा प्रोसेस 

(नोट: आपके बीमा में फर्स्ट पार्टी यानी ओन डैमेज कवर हो या न हो, थर्ड पार्टी कवर होना कानूनी रूप से जरूरी है। थर्ड पार्टी में आपको अपनी गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई खुद करनी होती है, यदि पॉलिसी में OD कवर नहीं है तब।)

कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स पॉलिसी में क्या-क्या कवर होता है?

दुर्घटना की स्थिति में जब आप गाड़ी का क्लेम कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स के तहत दर्ज करते हैं, तो आपकी गाड़ी के लिए बीमा नीचे दिए गए सभी पॉइंट्स के रिपेयरिंग का खर्च उठाती है:

  • सड़क दुर्घटना: आपकी गाड़ी किसी गाड़ी से या पेड़ आदि कहीं भी टकरा जाए या फिर पलट जाए, तो रिपेयर में जो भी खर्चा आता है वह बीमा कंपनी उठाती है।

  • चोरी होने पर: यदि आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है, तो बीमा कंपनी IDV (पॉलिसी में गाड़ी की निर्धारित कीमत या वैल्यू) का भुगतान करती है।

  • आग लगना या विस्फोट होना: यदि आपकी गाड़ी में किसी भी तरह से आग लग जाए (जैसे शॉर्ट सर्किट आदि) या उसकी वजह से विस्फोट हो जाए, तो क्लेम करके आप गाड़ी में हुए नुकसान को बीमा से ले सकते हैं।

  • प्राकृतिक आपदाएं: यदि आपकी गाड़ी बाढ़ में डूब जाए, बह जाए, या भूकंप में डैमेज हो जाए, तो भी क्लेम के जरिए बीमा कंपनी गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई करती है।

  • दंगे और लड़ाई में तोड़-फोड़: किसी की लड़ाई में आपकी गाड़ी को कोई तोड़ दे, कोई असामाजिक तत्व आपकी गाड़ी को नुकसान पहुँचा दे या किसी दंगे आदि में आपकी गाड़ी डैमेज होने पर आप क्लेम कर सकते हैं।

कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स में क्या कवर नहीं होता? (Comprehensive Claim Exclusions)

मैं अपने वर्कशॉप के अनुभव से आपको सच बताऊँ तो आधे से ज्यादा ग्राहकों को यही लगता है कि "मैंने तो एक बार कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स पॉलिसी करा ली है, अब मुझे बीमा सब कुछ देगी, मुझे जेब से एक भी पैसा नहीं लगेगा।"

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि Comprehensive Insurance Claim Exclusions (व्यापक बीमा दावा बहिष्करण) के तहत निम्नलिखित चीजें इसमें कवर नहीं की जाती हैं:

👉 कार या बाइक बीमा क्लेम के लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

  • घिसावट (Depreciation): पार्ट्स की घिसावट जो समय के साथ गाड़ी पुरानी होने पर होती है, वह इस इंश्योरेंस में कवर नहीं होती है। यदि आपकी गाड़ी नई है, तो उसमें कम्प्रेहैन्सिव पॉलिसी में जीरो डेप कवर होना जरूरी है, नहीं तो डेप्रिसिएशन कटेगा।

  • घिसाई वाले पार्ट्स (Wear & Tear Parts): आपकी गाड़ी के सभी ऐसे पार्ट्स जो निरंतर घिसते हैं वह कवर नहीं होते हैं; जैसे कि ब्रेक पैड, ब्रेक शू, टायर/ट्यूब, क्लच प्लेट्स, प्रेशर प्लेट्स, बियरिंग्स आदि।

  • बिना DL या एक्सपायर DL के गाड़ी चलाना: यदि आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है और आपके पास DL नहीं है या एक्सपायर हो गया है, तो इस पॉलिसी में यह एक्सीडेंट कवर नहीं होगा।

  • नशे में गाड़ी चलाना: यदि नशे में गाड़ी चलाते समय एक्सीडेंट होता है, तो कम्प्रेहैन्सिव पॉलिसी में न तो ओन डैमेज कवर होगा और न ही थर्ड पार्टी कवर होगा।

  • पानी में इंजन का सीज होना: यदि आपकी गाड़ी पानी में डूब जाए और पानी भर जाए, और आप इंजन स्टार्ट कर देते हैं तो इंजन की क्रैंक टूट जाती है और इंजन सीज हो जाता है, जो कि नॉर्मल कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स में कवर नहीं होता है।

  • फाइल चार्ज (Compulsory Deductible): आपको हर क्लेम पर अनिवार्य कटौती (IMT 22), जिसे फाइल चार्ज कहते हैं, देना ही होता है।

👉 आपका मोटर क्लेम रिजेक्ट/नो क्लेम क्यों होता है? बॉडीशॉप मैनेजर से जानिये असली कारन

अपनी कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स पॉलिसी को और बेहतर बनाएं!

यदि आप चाहते हैं कि आपको पूरा पैसा बीमा दे क्लेम लेने पर और आपको केवल फाइल चार्ज बस लगे, तो आप अपनी इस Comprehensive Motor Insurance Policy के साथ कुछ जरूरी ऐड-ऑन्स (Add-ons Cover) जोड़ सकते हैं, जिसमें आपको प्लास्टिक, फाइबर, कंज्यूमेबल्स आदि सभी का पैसा बीमा देगी:

  • जीरो डेप (Zero Depreciation): यह सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी ऐड-ऑन कवर है जो सभी को पता होता है, जिसमें क्लेम लेने पर प्लास्टिक और मेटल पर जो डेप्रिसिएशन (साल्वेज) कटता है वह जीरो हो जाता है।

👉 जीरो डेप इन्शुरन्स क्या है? स्टैण्डर्ड पालिसी और जीरो डेप में अंतर

  • कंज्यूमेबल्स (Consumables Cover): नट-बोल्ट, इंजन ऑयल, कूलेंट और ग्रीस जैसी चीज़ों का पैसा दिलाता है यह ऐड-ऑन कवर। जब क्लेम ज्यादा बड़ा होता है तो काफी ये आइटम डलते हैं गाड़ी में रिपेयर होने पर, जिसका अच्छा-खासा अमाउंट बन जाता है जिसे आप बचा सकते हैं यह कवर लेकर।

  • इंजन प्रोटेक्शन कवर (Engine Protection Cover): गाड़ी पानी में जाने से हुए इंजन सीज होने पर पूरा क्लेम मिलता है। यह ऐड-ऑन कवर भी आप ले सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप कार या बाइक के मालिक हैं, तो केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेने की गलती न करें। अपनी गाड़ी की सुरक्षा के लिए कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। हालांकि, वर्कशॉप के व्यावहारिक अनुभवों से यह साफ है कि नॉर्मल कम्प्रेहैन्सिव पॉलिसी में भी फाइल चार्ज, कंज्यूमेबल्स और इंजन सीज जैसी कई चीजें कवर नहीं होती हैं। इसलिए जब भी क्लेम लें या पॉलिसी रिन्यू कराएं, तो कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स के साथ Zero Dep, Consumables और Engine Protect जैसे ऐड-ऑन्स जरूर जोड़ें ताकि एक्सीडेंट होने पर आपकी जेब से ₹1 भी फालतू न कटे।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स में पुरानी गाड़ी का क्लेम लेने पर प्लास्टिक और फाइबर पार्ट्स का पैसा कटता है?

Ans: हाँ, यदि आपकी कम्प्रेहैन्सिव पॉलिसी में Zero Depreciation (जीरो डेप) ऐड-ऑन कवर नहीं जुड़ा है, तो प्लास्टिक पार्ट्स पर 50%, ग्लास पर 0%, और फाइबर पार्ट्स पर 30% तक डेप्रिसिएशन (कटौती) काटी जाती है।

Q2. IMT 22 के तहत क्लेम में कितना फाइल चार्ज (Compulsory Deductible) कटता है?

Ans: नियम (IMT 22) के अनुसार 1500cc तक की इंजन क्षमता वाली गाड़ियों पर ₹1,000 और 1500cc से अधिक क्षमता वाली गाड़ियों पर ₹2,000 का अनिवार्य फाइल चार्ज ग्राहक को खुद चुकाना पड़ता है।

Q3. यदि गाड़ी पानी में बंद हो जाए और स्टार्ट करने पर इंजन सीज हो जाए, तो क्या नॉर्मल कम्प्रेहैन्सिव क्लेम मिलेगा?

Ans: नहीं! पानी में डूबी गाड़ी को स्टार्ट करने से क्रैंक टूटना या हाइड्रोस्टेटिक लॉक होना 'इंसानी गलती' माना जाता है। नॉर्मल कम्प्रेहैन्सिव इंश्योरेंस में यह रिजेक्ट हो जाता है; इसके लिए Engine Protection Add-on होना जरूरी है।

Q4. क्या कम्प्रेहैन्सिव पॉलिसी में क्लच प्लेट और ब्रेक पैड के डैमेज का क्लेम मिलता है?

Ans: नहीं, क्लच प्लेट, ब्रेक पैड, ब्रेक शू और टायर जैसे पार्ट्स लगातार चलने की वजह से घिसते हैं (Wear & Tear)। एक्सीडेंटल डैमेज के बिना सामान्य घिसावट पर बीमा कंपनी क्लेम नहीं देती है।

Q5. क्या कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स लेने के बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अलग से लेना पड़ता है?

Ans: नहीं, कम्प्रेहैन्सिव इन्शुरन्स एक ऑल-इन-वन पॉलिसी है। इसमें ओन डैमेज (अपनी गाड़ी का बीमा) और थर्ड पार्टी कवरेज (दूसरों के नुकसान का बीमा) दोनों इन-बिल्ट (पहले से शामिल) होते हैं।

Ad Code

Responsive Advertisement